उत्तर प्रदेश
भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य / From Wikipedia, the free encyclopedia
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य और क्षेत्रफल की दृष्टि के आधार पर चौथा सबसे बड़ा राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और प्रयागराज न्यायिक राजधानी है। आगरा, गाजीपुर , अयोध्या, अलीगढ़, कानपुर, अंबेडकर नगर, झाँसी,ललितपुर, बरेली, मेरठ, बुलंदशहर वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर मथुरा, मुरादाबाद, प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है।
उत्तर प्रदेश | |
---|---|
राज्य | |
ऊपर से नीचे, बायें से दायें:
ताजमहल, प्रेम मन्दिर, कानपुर मैमोरियल चर्च, सारनाथ, घाट, झांसी का किला, आगरा का किला, नवीन यमुना सेतु | |
भारत में उत्तर प्रदेश का स्थान | |
निर्देशांक: 26.85°N 80.91°E / 26.85; 80.91 | |
देश | भारत |
क्षेत्र | अवध, बघेलखंड, भोजपुर-पूर्वांचल, बृज, बुन्देलखण्ड, कन्नौज और रोहिलखंड |
राज्य का दर्जा | 24 जनवरी 1950[1] |
राजधानी | लखनऊ |
सबसे बड़ा नगर | लखनऊ |
ज़िले | ७५[2][3] |
शासन | |
• सभा | उत्तर प्रदेश सरकार |
• राज्यपाल | आनंदीबेन पटेल[4][5] |
• मुख्यमंत्री | योगी आदित्यनाथ (BJP) |
• विधानमण्डल | द्विसदनीय |
• संसदीय क्षेत्र | |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 240928 किमी2 (93,023 वर्गमील) |
क्षेत्र दर्जा | ४र्थी |
अधिकतम उच्चता (शाकुंभरी देवी पर्वतमाला में अमसोट चोटी) | 957 मी (3,140 फीट) |
जनसंख्या (2021) | |
• कुल | 241,066,874 |
• दर्जा | पहला |
GDP (2020–21)[6] | |
• कुल | ₹1.9 अरब (चौथा स्थान) |
• प्रति व्यक्ति | ₹68,810 (US$1,004.63) |
भाषाएं[7] | |
• राजभाषा | हिन्दी |
• अतिरिक्त आधिकारिक | اردو (1989) में |
• मातृभाषा | अवधी, बघेली, भोजपुरी, बृज, बुंदेली, कन्नौजी, कौरवी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+05:30) |
UN/LOCODE | IN-UP |
वाहन पंजीकरण | UP 70 |
मानव विकास सूचकांक | 0.661 |
साक्षरता (2011) | 67.68%[8] |
लिंगानुपात (2011) | 912 ♀/1000 ♂[8] |
वेबसाइट | up |
9 नवम्बर 2000 में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया। गंगा प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना दोआब क्षेत्र में आता है। विश्व में केवल पाँच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है।
उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य 2,38,566 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय प्रयागराज में है। कानपुर, आगरा; झाँसी, बाँदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, जौनपुर, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर, संत कबीर नगर,नोएडा, मथुरा, मुरादाबाद, संभल,गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, बरेली, बदायूँ, बुलंदशहर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, मुज़फ़्फ़रनगर, सहारनपुर यहाँ के मुख्य नगर हैं। उत्तर प्रदेश के 5 सबसे बड़े महानगर लखनऊ, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज है और तेज़ी से जनसंख्या बड़ने वाले शहर लखनऊ और आगरा हैं इन दोनों शहरों की जनसंख्या पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे तेज़ी से बढ़ रही है।