![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/67/Chunna_Miyan_Temple_Bareilly_02.jpg/640px-Chunna_Miyan_Temple_Bareilly_02.jpg&w=640&q=50)
बरेली
उत्तरप्रदेश में एक शहर / From Wikipedia, the free encyclopedia
भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में स्थित बरेली जनपद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक के राष्ट्रीय राजमार्ग के बीचों-बीच स्थित है। प्राचीन काल से इसे बोलचाल में बांस बरेली का नाम दिया जाता रहा और अब यह बरेली के नाम से ही पहचाना जाता है। इस जनपद का शहर महानगरीय है। यह उत्तर प्रदेश में आठवां सबसे बड़ा नगर और भारत का ५०वां सबसे बड़ा शहर है। बरेली उत्तराखंड राज्य से सटा जनपद है। इसकी बहेड़ी तहसील उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर की सीमा के निकट है।रामगंगा नदी के तट पर बसा यह शहर प्राचीन रुहेलखंड का राजधानी मुख्यालय रहा है। बरेली का राज्य दर्जा प्राप्त महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्विद्यालय होने की वजह से उच्च शिक्षा के लिए इस विश्वविद्यालय का अधिकार क्षेत्र बरेली और मुरादाबाद मंडल के जिन नौ जिलों तक विस्तारित है, वे जिले ही प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौर में रुहेलखंड का हिस्सा रहे। ऐसे में आज भी बरेली को रुहेलखंड का मुख्यालय ही माना जाता है।महाभारत काल में बरेली जनपद की तहसील आंवला का हिस्सा पांचाल क्षेत्र हुआ करता था। ऐसे में इस शहर का ऐतिहासिक महत्व भी है। धार्मिक महत्व के चलते बरेली का खास स्थान है। नाथ सम्प्रदाय के प्राचीन मंदिरों से आच्छादित होने के कारण बरेली को नाथ नगरी भी कहा जाता है। शहर में विश्व प्रसिद्ध दरगाह आला हजरत स्थापित है,जो सुन्नी बरेलवी मुसलमानों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।इसलिए बरेली को "बरेली शरीफ"/शहर ए आला हज़रत भी कहते हैं।बरेली में एक और विश्व प्रिसिद्ध दरगाह शाह सकलैन मियाँ खानकाहे सकलैनिया शराफतिया भी हैं जिनके पूरे विश्व में लाखों मुरीद हैं जिनके जनाज़े में लाखों की तादाद में लोग मौजूद थे ख्वाजा क़ुतुब भी यहीँ है। और खानकाह नियाजिया भी इसी शहर में है। राधेश्याम रामायण के प्रसिद्ध रचयिता पंडित राधेश्याम शर्मा कथावाचक इसी शहर के थे। मठ तुलसी स्थल भी इसी शहर में है। देश-प्रदेश के प्राचीन और प्रमुख महाविद्यालयों में शुमार बरेली कॉलेज का भी ऐतिहासिक महत्व है। देश के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान और भारतीय पक्षी अनुसंधान संस्थान इस शहर के इज्जतनगर में बड़े कैंपस में स्थापित हैं। बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा और पर्दे की कलाकर दिशा पाटनी बरेली से ही हैं।चंदा मामा दूर के...जैसी बाल कविता के रचयिता साहित्यकार निरंकार देव सेवक भी बरेली के ही थे। बाल साहित्य के सुप्रसिद्ध लेखक आलोचक डॉ. नागेश पांडेय 'संजय' की कर्मस्थली बरेली है। बरेली पत्रकारिता के शीर्ष स्तम्भ चन्द्रकान्त त्रिपाठी की भी कर्मस्थली है। वर्तमान में बरेली से संतोष गंगवार सांसद है। संतोष गंगवार 8वी बार सांसद बने है। वही आंवला से विधायक धर्मपाल सिंह यूपी की योगी सरकार में पशुधन कल्याण मंत्री है। इसके अलावा धर्मपाल जी के पास अल्पसंख्यक और हज विभाग भी है। यहां मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार अनूप कुमार मिश्रा है जो पिछले 16 सालो से एबीपी नेटवर्क में कार्य कर रहे है। बरेली में प्रमुख समाचार पत्रों में अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, अमृत विचार, बुलंद रोहिलखंड, आज, जनमोर्चा है। इसके अलावा डिजिटल प्लेटफार्म में दैनिक भास्कर, बुलंद रोहिलखंड न्यूज़, राजस्थान पत्रिका, स्वाभिमान टीवी, डेली इनसाइडर, न्यूज टुडे नेटवर्क है। बरेली में कई निजी मेडिकल कालेज है। जिसमे श्री राम मूर्ति मेडिकल कालेज, रुहेलखंड मेडिकल कालेज, राजश्री मेडिकल कालेज, गंगाचरण आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के अलावा बांस मंडी में।सरकारी मेडिकल कालेज भी है। इसके अलावा यहां के मेयर डॉ उमेश गौतम है, जिनका अपना मिशन अस्पताल है और इनवर्तिज यूनिवर्सिटी है। आने वाले वक्त में बरेली को महानगर का दर्जा प्राप्त होगा। बरेली शहर कि जनसंख्या करीब 15 लाख के करीब है।
बरेली नाथ नगरी | |||||
[[Image:
ऊपर से नीचे; बायें से दायें: |250px|none|View of बरेली, भारत]]लक्ष्मीनारायण मन्दिर, आला हज़रत दरगाह, डोहरा रोड से बरेली का दृश्य, बरेली जंक्शन के निकट स्थित एक धर्मशाला, झुमका चौक, फीनिक्स यूनाइटेड मॉल तथा बरेली कॉलेज | |||||
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||||
देश | ![]() | ||||
राज्य | उत्तर प्रदेश | ||||
ज़िला | बरेली | ||||
महापौर | उमेश गौतम | ||||
जनसंख्या | 8,98,167[1] (2011 के अनुसार [update]) | ||||
क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) |
• 268 मीटर (879 फी॰) | ||||
विभिन्न कोड
|