![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/41/Bhojpuri.svg/langhi-640px-Bhojpuri.svg.png&w=640&q=50)
भोजपुरी भाषा
From Wikipedia, the free encyclopedia
भोजपुरी एक पूर्वी हिंद-आर्य भाषा है जो भोजपुर-पूर्वांचल क्षेत्र में बोली जाती है। यह मुख्य रूप से पश्चिमी बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के उत्तर-पूर्वी भाग और नेपाल के तराई क्षेत्र में बोली जाती है। भोजपुरी एक स्वतंत्र भाषा है जिसकी उत्पत्ती मगधी प्राकृत से हुई है। बंगाली, ओड़िया, असमिया, मैथिली, मगही, आदि भोजपुरी की बहन भाषाएँ हैं। नेपाल, फिजी और मॉरिशस में भोजपुरी को संविधानिक मान्यता प्राप्त है। भारत के झारखंड राज्य में भोजपुरी दूसरी राजकीय भाषा है। भोजपुरी जानने-समझने वालों का विस्तार विश्व के सभी महाद्वीपों पर है जिसका कारण ब्रिटिश राज के दौरान उत्तर और पूर्वी भारत से अंग्रेजों द्वारा ले जाये गये मजदूर हैं जिनके वंशज अब जहाँ उनके पूर्वज गये थे वहीं बस गये हैं। इनमे सूरिनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, फिजी आदि देश प्रमुख है। भारत के जनगणना (२०११) आंकड़ों के अनुसार भारत में लगभग ६ करोड़ लोग भोजपुरी बोलते हैं। पूरे विश्व में भोजपुरी जानने वालों की संख्या लगभग २० करोड़ है.[2] वक्ताओं के संख्या के आंकड़ों में ऐसे अंतर का संभावित कारण ये हो सकता है कि जनगणना के समय लोगों द्वारा भोजपुरी को अपनी मातृ भाषा नहीं बताई जाती है। भोजपुरी प्राचीन समय में कैथी लिपि मे लिखी जाती थी।भोजपुरी के विकास के लिए तमाम लेखक/कवि अपने लेखनी से योगदान दे रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और नेपाल के तमाम कवि अपनी रचना से भोजपुरी साहित्य को मजबूत कर रहे हैं। यह भाषा पुरानी संस्कृति को जीवंत बनाती है। और परम्परा से आगे बढ़ रही है।
भोजपुरी | ||||
---|---|---|---|---|
![]() देवनागरी लिपि में 'भोजपुरी' शब्द | ||||
बोलने का स्थान | ||||
तिथि / काल | २०११ की जनगणना | |||
क्षेत्र | बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तराई, झारखंड | |||
मातृभाषी वक्ता |
६ करोड़ (२०११ के जनगणना के अनुसार) १६ करोड़(द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार) १८ करोड़ (उत्तर अमेरिकी भोजपुरी संगठन के अनुसार) | |||
भाषा परिवार |
हिन्द-यूरोपीय
| |||
उपभाषा |
मॉरिशस भोजपुरी
उत्तरी भोजपुरी
पश्चिमी भोजपुरी
दक्षिणी भोजपुरी
थारू भोजपुरी
मधेसी
डोमरा
मुसहरी
नागपुरिया भोजपुरी
फिजी बात
| |||
लिपि | [1] | |||
राजभाषा मान्यता | ||||
नियंत्रक संस्था | कोई संगठन नहीं | |||
भाषा कोड | ||||
आइएसओ 639-2 | bho | |||
आइएसओ 639-3 |
bho – Macrolanguage individual code: hns – कैरेबियाई हिंदुस्तानी | |||
भाषावेधशाला | 59-AAF-sa | |||
|