मध्य प्रदेश
भारत देश के मध्य में स्थित राज्य / From Wikipedia, the free encyclopedia
मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश 1 नवंबर 2000 तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन मध्यप्रदेश राज्य से 16 जिले अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश की सीमाऐं पाँच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है।
मध्य प्रदेश | |
---|---|
राज्य | |
ऊपर से, बाएँ से दाएँ: खजुराहो समूह के स्मारकों में यूनेस्को मंदिर, साँची का महान स्तूप, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में चीतल हिरण, जबलपुर के पास संगमरमर की चट्टानें, भीमबेटका शैलाश्रय और प्राचीन शहर मांडू में जहाज़ महल
| |
गान: "मेरा मध्य प्रदेश"[1] | |
देश | भारत |
क्षेत्र | मालवा, बुंदेलखंड, बघेलखंड, निमाड़, महाकौशल और गिर्द |
गठन | 1 नवंबर 1956 |
राजधानी | भोपाल |
सबसे बड़ा शहर | इंदौर |
संभाग | |
शासन | |
• सभा | मध्य प्रदेश सरकार |
• मुख्यमंत्री | मोहन यादव (भाजपा)[2] |
• विधानसभा | एकसदनीय (230 सीटें) |
• संसदीय क्षेत्र | |
• उच्च न्यायालय | मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर |
क्षेत्र | 308,245 किमी2 (1,19,014 वर्गमील) |
क्षेत्र दर्जा | दुसरा |
जनसंख्या (2011)[3] | |
• राज्य | 72,626,809 |
• दर्जा | 5वाँ प |
• घनत्व | 240 किमी2 (610 वर्गमील) |
• महानगर | 20,059,666 |
• देहात | 52,537,899 |
GDP (2019–20)[4] | |
• कुल | ₹9.17 trillion (US$133.88 अरब) |
• प्रति व्यक्ति | ₹1,03,288 (US$1,508) |
भाषाएँ | |
• राजभाषा | हिंदी[5] |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+05:30) |
पिन | 45xxxx-46xxxx-47xxxx-48xxxx |
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | IN-MP |
वाहन पंजीकरण | MP |
मानव विकास सूचकांक (2018) | 0.606[6] medium · 33वाँ |
साक्षरता (2011) | 70.6%[3] |
लिंग अनुपात (2011) | 931 ♀/1000 ♂[7] |
वेबसाइट | mp |
खनिज संसाधनों से समृद्ध, मध्य प्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है। अपने क्षेत्र की 30% से अधिक वन क्षेत्र के अधीन है। इसके पर्यटन उद्योग में काफी वृद्धि हुई है। राज्य ने वर्ष 2010-11 के लिये राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जीता था।
मध्यप्रदेश मुख्य रूप से अपने पर्यटन के लिए भी जाना जाता है। मांडू, धार, महेश्वर मंडलेश्वर, चोली, भीमबैठका, पचमढी, खजुराहो, साँची स्तूप, ग्वालियर का किला, और उज्जैन रीवा जल प्रपात मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल के प्रमुख उदाहरण हैं। उज्जैन जिले में प्रत्येक 12 वर्षों में कुंभ (सिंहस्थ) मेले का पुण्यपर्व विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। शिवपुरी मध्य प्रदेश की पर्यटन नगरी है
मध्य प्रांत और बरार को छत्तीसगढ़ और मकराइ रियासतों के साथ मिलकर मध्य प्रदेश का गठन किया गया था। तब इसकी राजधानी नागपुर में थी। इसके बाद १ नवंबर १९५६ को मध्य भारत, विंध्य प्रदेश तथा भोपाल राज्यों को भी इसमें ही मिला दिया गया, जबकि दक्षिण के मराठी भाषी विदर्भ क्षेत्र को (राजधानी नागपुर समेत) बॉम्बे राज्य में स्थानांतरित कर दिया गया। पहले जबलपुर को राज्य की राजधानी के रूप में चिन्हित किया जा रहा था, परंतु अंतिम क्षणों में इस निर्णय को पलटकर भोपाल को राज्य की नवीन राजधानी घोषित कर दिया गया। जो कि सीहोर जिले की एक तहसील हुआ करता था। १ नवंबर २००० को एक बार फिर मध्य प्रदेश का पुनर्गठन हुआ, और छ्त्तीसगढ़ मध्य प्रदेश से अलग होकर भारत का २६वाँ राज्य बन गया।