मथुरा
भारत के उत्तर प्रदेश में शहर / From Wikipedia, the free encyclopedia
मथुरा (Mathura) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा ज़िले में स्थित एक नगर है। मथुरा ऐतिहासिक रूप से कुषाण राजवंश द्वारा राजधानी के रूप में विकसित नगर है। लोगों की मान्यता है की उससे पूर्व भगवान कृष्ण के समय काल से भी पूर्व अर्थात लगभग 7500 वर्ष से यह नगर अस्तित्व में है.यह धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। लेकिन इसका कोई पुरातात्विक प्रमाण नहीं है क्योंकि 13 वीं शताब्दी से पहले इसका कहीं भी जिक्र नही है उदाहरण के लिए सन् 402 मे चीनी यात्री फाहियान भारत आया उसने अपनी किताब मे लिखा है "फाहियान मथुरा (मताऊला) पहुंचे, जहां पर उन्होंने कई बिहारों को देखा, जिनमें तीन हजार से ज्यादा भिक्खू रहते थे और यहां के सभी राजा बुद्ध के अनुयाई थे । फाहियान आगे लिखते हैं कि इस देश का कोई निवासी ना जीव हत्या करता है, ना मद्यपान करता है और ना लहसुन प्याज खाता है ।"[1][2] था तथा सन् 630 ई. मे चीनी यात्री व्हेनसोंग भारत आया चीनी यात्री ह्वेनसांग ने मथुरा को अपने यात्रा विवरण सी-यू-की में मोटउलो के नाम से संबोधित किया है, जिसमें इसका क्षेत्रफल 5000 ली बताया है । भूमि अच्छी तथा उपजाऊ है । यहाँ के निवासी आमलक (आंवला) बहुत पैदा करते हैं। यहां पर बहुत ही उत्तम किस्म की कपास उत्पन्न होती हैं। यहां का मौसम गर्म है और लोगों का व्यवहार कोमल तथा आदरणीय है। यहां पर 20 संघाराम हैं, जिसमें 2000 से भी ज्यादा भिक्खू रहते हैं, जिनका संबंध हीनयान और महायान दोनों संप्रदायों से है। 5 देवमंदिर भी हैं, जिनमें अलग मत के अनुयाई रहते हैं । सम्राट अशोक ने जिन 3 स्तूपों का निर्माण यहाँ पर करवायाँ था वो आज भी मौजूद हैं। [3] By yameen Sir मथुरा भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का केंद्र रहा है। भारतीय धर्म, दर्शन कला एवं साहित्य के निर्माण तथा विकास में मथुरा का महत्त्वपूर्ण योगदान सदा से रहा है। आज भी महाकवि सूरदास, संगीत के आचार्य स्वामी हरिदास, स्वामी दयानंद के गुरु स्वामी विरजानंद, चैतन्य महाप्रभु आदि से इस नगरी का नाम जुड़ा हुआ है। मथुरा को श्रीकृष्ण जन्म भूमि के नाम से भी जाना जाता है।[4]<ref>"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975<
मथुरा Mathura | |
---|---|
निर्देशांक: 27.416°N 77.671°E / 27.416; 77.671 | |
देश | भारत |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
ज़िला | मथुरा ज़िला |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 3709 किमी2 (1,432 वर्गमील) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 4,41,894 |
भाषाएँ | |
• राजकीय | हिंदी |
• उपभाषा | बृजभाषा |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 281 001 |
टेलीफोन कोड | +91(565) |
वाहन पंजीकरण | यूपी-85 |
वेबसाइट | mathura |