प्रेम मन्दिर
राधाकृष्ण मंदिर, वृन्दावन, उत्तर प्रदेश, भारत / From Wikipedia, the free encyclopedia
प्रेम मंदिर भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा जिले के समीप वृंदावन में स्थित है। इसका निर्माण जगद्गुरु कृपालु महाराज द्वारा भगवान कृष्ण और राधा के मन्दिर के रूप में करवाया गया है।[1] प्रेम मन्दिर का लोकार्पण १७ फरवरी को किया गया था। इस मन्दिर के निर्माण में ११ वर्ष का समय और लगभग १०० करोड़ रुपए की धन राशि लगी है। इसमें इटैलियन करारा संगमरमर का प्रयोग किया गया है और इसे राजस्थान और उत्तरप्रदेश के एक हजार शिल्पकारों ने तैयार किया है। इस मन्दिर का शिलान्यास १४ जनवरी २००१ को कृपालुजी महाराज द्वारा किया गया था।[2] ग्यारह वर्ष के बाद तैयार हुआ यह भव्य प्रेम मन्दिर सफेद इटालियन करारा संगमरमर से तराशा गया है।[1] मन्दिर दिल्ली – आगरा – कोलकाता के राष्ट्रीय राजमार्ग २ पर छटीकरा से लगभग ३ किलोमीटर दूर वृंदावन की ओर भक्तिवेदान्त स्वामी मार्ग पर स्थित है। यह मन्दिर प्राचीन भारतीय शिल्पकला के पुनर्जागरण का एक नमूना है।
प्रेम मन्दिर | |
---|---|
प्रेम मन्दिर का बाहरी दॄश्य | |
धर्म संबंधी जानकारी | |
सम्बद्धता | हिन्दू धर्मਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
अवस्थिति जानकारी | |
अवस्थिति | वृंदावन |
ज़िला | मथुरा |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
देश | भारत |
भौगोलिक निर्देशांक | 27.571°N 77.671°E / 27.571; 77.671 |
वास्तु विवरण | |
प्रकार | हिन्दू स्थापत्य शैली |
निर्माता | जगद्गुरु कृपालु जी महाराज |
अवस्थिति ऊँचाई | 169.77 मी॰ (557 फीट) |