विकिपीडिया:समाचार
विकिपीडिया परियोजना पृष्ठ / From Wikipedia, the free encyclopedia
समाचार (या मुखपृष्ठ समाचार) विकिपीडिया के मुखपृष्ठ का वो अनुभाग है जिसमें विश्व व्यापक रुचि वाली ख़बरों को शामिल किया जाता है। प्रत्येक ख़बर में कम से कम एक मुख्य लेख की कड़ी होती है (बोल्ड पाठ में) जो पाठकों को उस लेख की तरफ़ निर्देशित करती है जिसका विशेष ख़बर से सम्बन्धित अद्यतन हुआ है। अनुभाग में ख़बरों को किसी विशेष आधार पर क्रमबद्ध नहीं किया जाता।
|
ख़बर में शामिल लेख को विकिपीडिया की लेख लिखने की शैली का पालन करना चाहिए। लेख में कम से कम इतनी जानकारी हो कि उसकी सामग्री में विषय का परिचय व ख़बर का विस्तार हो। कोई भी सदस्य मुखपृष्ठ समाचार के लिए किसी ख़बर को नामांकित कर सकता है, हालांकि प्रस्तावक के नामांकन को मानदंडों को पूरा करना चाहिए। ख़बर नामंकित करने के लिए विकिपीडिया:समाचार/उम्मीदवार देखें।