जापान
एशिया महाद्वीप में स्थित एक देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
यहा देखे 👉 www.kingnews.in
इस लेख में विकिपीडिया के गुणवत्ता मापदंडों पर खरे उतरने के लिए सफ़ाई की आवश्यकता है। इसमें मुख्य समस्या है कि: भाषा, वर्तनी और खराब अनुवाद। कृपया इस लेख को सुधारने में यदि आप सहकार्य कर सकते है तो अवश्य करें। इसके संवाद पृष्ठ पर कुछ सलाह मिल सकती है। (जुलाई 2016) |
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (जुलाई 2016) स्रोत खोजें: "जापान" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
जापान राज्य 日本国 निप्पोन-कोकू या निहोन-कोकू |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रगान: "किमिगायो" (君が代?)" (उनके शाही सम्राट का शासनकाल) | ||||||
सरकारी मुहर |
||||||
गहरे हरे रंग में जापानी क्षेत्र; हल्के हरे रंग में दावा किया गया लेकिन अनियंत्रित क्षेत्र
|
||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | टोक्यो | |||||
राष्ट्रभाषा | जापानी | |||||
सरकार | संसदीय प्रणाली एवं सांवैधानिक राजतंत्र | |||||
- | सम्राट | नारुहितो | ||||
- | प्रधानमंत्री | फुमियो किशिदा | ||||
विधान मण्डल | राष्ट्रीय डायट | |||||
- | उच्च सदन | House of Councillors | ||||
- | निम्न सदन | प्रतिनिधि सभा | ||||
गठन | ||||||
- | Emperor Kinmei | ५३९ AD[lower-alpha 1] | ||||
- | पहला संविधान | २९ नवंबर, १८९० | ||||
- | वर्तमान संविधान | ३ मई, १९४७ | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | ३७७,९७५ km2[1] (६१वीं) | ||||
- | जल (%) | १.४० (as of 2015)[2] | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | २०२० जनगणना | १२,५९,६०,०००[3] (११वी) | ||||
- | २०१५ जनगणना | १२,७०,९४,७४५[4] | ||||
- | घनत्व | ३३४/km2 (२४वी) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २०२० प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $५.८८८ trillion[5] (चौथी) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | ₹३८,२२,८८१.३६ (२८ वें) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (सांकेतिक) | २०२० प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $५.४१३ trillion[5] (तीसरी) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | ₹३५,१३,९६१.६५ (२२ वें) | ||||
गिनी (२०१५) | ३३.९ मध्यम · ७८ वें |
|||||
मानव विकास सूचकांक (२०१८) | ०.९१५[6] बहुत उच्च · १९वां |
|||||
मुद्रा | जापानी येन (¥) (JPY) | |||||
समय मण्डल | JST (यू॰टी॰सी॰+९:००) | |||||
यातायात चालन दिशा | left | |||||
दूरभाष कूट | +81 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .jp |
जापान (जापानी भाषा में जापान को ऐसे "日本" लिखा जाता है जिसका उच्चारण 'निप्पोन या निहोन' होता है,परंतु औपचारिक रूप से जापानी में जापान को ऐसे "日本国" लिखते हैं, औपचारिक रूप: जापान राज्य) , एशिया महाद्वीप के पूर्व में स्थित एक द्वीप देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है।[7] ये द्वीप एशिया के पूर्वी समुद्रतट, यानी उत्तर पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित हैं। यह पश्चिम में जापान सागर से घिरा है, और उत्तर में ओखोटस्क सागर से लेकर दक्षिण में पूर्वी चीन सागर और ताइवान तक फैला हुआ है।
इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया (उत्तर और दक्षिण कोरिया) तथा रूस हैं। जापान में वहाँ के मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है। बाकी ०.५% कोरियाई, ०.४ % चीनी हान तथा ०.६% अन्य लोग है। जापानी लोग अपने देश को 'निप्पोन या निहोन कहते हैं,
जिसका मतलब सूर्योदय है। रिंग ऑफ फायर का हिस्सा, जापान ६८५२ द्वीपों का एक द्वीपसमूह है, जो ३७७,९७५ वर्ग किलोमीटर (१४५,९३७ वर्ग मील) में फैला हुआ है ; जापान के पांच मुख्य द्वीप होक्काइडो, होंशू (जिसे जापान की मुख्य भूमि भी कहा जाता है), शिकोकू, क्यूशू और ओकिनावा हैं। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका, नागोया, साप्पोरो, फुकुओका, कोबे और क्योटो (जापान की पूर्ववर्ती राजधानी) हैं।
जापान दुनिया का ग्यारहवां सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है, साथ ही सबसे घनी जनसंख्या वाले और शहरीकृत देशों में से भी एक है। देश का लगभग तीन-चौथाई भूभाग पहाड़ी है, जिस कारण इसकी १२५.३६ मिलियन की जनसंख्या संकीर्ण तटीय मैदानों पर केंद्रित है। जापान को ४७ प्रशासनिक प्रान्तों और आठ पारंपरिक क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। ग्रेटर टोक्यो क्षेत्र ३७.४ मिलियन से अधिक निवासियों के साथ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला महानगरीय क्षेत्र है।
जापान ऊपरी पुरापाषाण काल (३०,००० BC) से ही बसा हुआ है लेकिन जापान देश के बारे में पहला लिखित उल्लेख एक चीनी वृत्तांत (the 'Book of Han' यानी 'हान की किताब') में मिलता है जोकि द्वितीय शताब्दी में पूर्ण हुई थी। दूसरी और नौंवीं सदी के बीच कईं जापानी साम्राज्य एक सम्राट के अंदर एकीकृत हो गये जिन्होंने हेइआन-क्यो(आज के समय में जिसे 'क्योटो' कहा जाता है) को अपनी राजधानी घोषित कर दिया। बारहवीं सदी की शुरुआत में [8][9]