नागोया
जापान का नगर / From Wikipedia, the free encyclopedia
नागोया (名古屋) जापान के चूबु क्षेत्र में सबसे बड़ा शहर है। यह जापान का तीसरा सबसे बड़ा निगम शहर और चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहरी क्षेत्र है। यह प्रशांत तट पर केंद्रीय होन्शू पर स्थित है। यह आइची प्रांत की राजधानी, और टोक्यो, ओसाका, कोबे, योकोहामा, चीबा, और किताक्यूशु के साथ जापान के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है। यह जापान के तीसरे सबसे बड़े महानगरीय क्षेत्र का केन्द्र भी है, जिसे चुक्यो महानगरीय क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। 2015 तक, चुक्यो महानगरीय क्षेत्र के 9.10 मिलियन लोगों में से 2.28 मिलियन लोग इस शहर में रहते थे।[3]
सामान्य तथ्य नागोया 名古屋, देश ...
नागोया 名古屋 | |||
---|---|---|---|
मनोनीत शहर | |||
नागोया शहर[1] | |||
| |||
![]() Location of Nagoya in Aichi Prefecture | |||
देश | ![]() | ||
क्षेत्र | चूबु (तोकाई) | ||
प्रांत | आइची प्रांत | ||
शासन | |||
• महापौर | ताकाशी कौवामुरा | ||
क्षेत्रफल | |||
• मनोनीत शहर | 326.43 किमी2 (126.04 वर्गमील) | ||
जनसंख्या (2015) | |||
• मनोनीत शहर | 22,83,289 (तीसरा) | ||
• महानगर | 91,07,414 (तीसरा) | ||
समय मण्डल | जापान मानक समय (यूटीसी+9) | ||
दुरभाष | 052-972-2017 | ||
वेबसाइट | www | ||
[2] |
बंद करें