इज़राइल
पश्चिम एशिया में देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
इस्राएल राष्ट्र (इब्रानी: יִשְׂרָאֵל Yisra'el; अरबी: إِسْرَائِيل ʾIsrāʾīl) अरब में स्थित एक देश है। यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसके उत्तर में लेबनॉन, पूर्व में सीरिया और जॉर्डन तथा दक्षिण-पश्चिम में मिस्र है।
इस्राएल राष्ट्र מְדִינַת יִשְׂרָאֵל (मेदिनत यिस्रा'एल) |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रगान: हातिकवाह आशा |
||||||
राजधानी | वास्तव में तेल अवीव 31°47′N 35°13′E | |||||
राजभाषा(एँ) | हिब्रू, अरबी | |||||
मानवजातीय वर्ग | 73.6% यहूदी
21.1% मुस्लिम 5.3% अन्य अल्पसंख्यक समूह |
|||||
निवासी | इस्राएली | |||||
सरकार | संसदीय लोकतन्त्र | |||||
- | राष्ट्रपति | इसाक हर्ज़ोग | ||||
- | प्रधानमन्त्री | बेंजामिन नेतन्याहू | ||||
स्वतन्त्रता फिलिस्तीन का ब्रिटिश जनादेश से | ||||||
- | घोषणा | १४ मई १९४८ (05 Iyar 5708) | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 20,770–22,072 km2 (150वाँ) | ||||
- | जल (%) | ~2% | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 2008 जनगणना | 72,82,000 2 (96 वां) | ||||
- | 1995 जनगणना | 55,48,523 | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2007 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | 188.963 अरब $ | ||||
- | प्रति व्यक्ति | 27,146 $ | ||||
मानव विकास सूचकांक | 0.919[1] बहुत उच्च · 19वाँ |
|||||
मुद्रा | इजरायली नई शेकेल (ILS) | |||||
समय मण्डल | इमास (यू॰टी॰सी॰+2) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | (यू॰टी॰सी॰+3) | ||||
यातायात चालन दिशा | दाएँ | |||||
दूरभाष कूट | +972 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .il | |||||
1. | गोलान हाईट्स तथा पूर्वी यरुशलम को लेकर/छोड़कर नीचे देखें. | |||||
2. | इज़राइल, गोलान हाईट्स व पूर्वी यरुशलम के सारे स्थायी निवासी शामिल। वेस्ट बैंक की इज़राइली आबादी भी सम्मिलित। |
मध्यपूर्व में स्थित यह देश विश्व राजनीति और इतिहास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इतिहास और प्राचीन ग्रन्थों के अनुसार यहूदियों का मूल निवास रहे इस क्षेत्र का नाम ईसाइयत, इस्लाम और यहूदी धर्मों में प्रमुखता से लिया जाता है। यहूदी, मध्यपूर्व और यूरोप के कई क्षेत्रों में फैल गए थे। उन्नीसवीं सदी के अन्त में तथा फिर बीसवीं सदी के पूर्वार्ध में यूरोप में यहूदियों के ऊपर किए गए अत्याचार के कारण यूरोपीय (तथा अन्य) यहूदी अपने क्षेत्रों से भाग कर यरुशलम और इसके आसपास के क्षेत्रों में आने लगे। सन् 1948 में आधुनिक इस्राएल राष्ट्र की स्थापना हुई।
तेल अवीव इस्राएल की राजधानी है पर अन्य महत्वपूर्ण शहरों में हैफा का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ की प्रमुख भाषा हिब्रू और अरबीक है, जो दाएँ से बाँए लिखी जाती है। यहाँ के निवासियों को इस्राएली कहा जाता है।इज़राइल 2010 से इज़राइल ओईसीडी का सदस्य है, जीडीपी के हिसाब से इसका स्थान 29वां और प्रति व्यक्ति जीडीपी के हिसाब से 13वां है। [2][3]