मिस्र
अफ्रीका महाद्वीप में स्थित एक देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
मिस्र (अरबी: مصر, लिप्यंतरण: मिस्र, अंग्रेज़ी: Egypt), आधिकारिक तौर पर मिस्र अरब गणराज्य, एक देश है जिसका अधिकांश हालांकि उत्तरी अफ्रीका में स्थित है जबकि इसका सिनाई प्रायद्वीप, दक्षिणपश्चिम एशिया में एक स्थल पुल बनाता है। इस प्रकार मिस्र एक अंतरमहाद्वीपीय देश है, तथा अफ्रीका, भूमध्य क्षेत्र, मध्य पूर्व और इस्लामी दुनिया की यह एक प्रमुख शक्ति है। इसका क्षेत्रफल १००२००० वर्ग किलोमीटर है और इसके उत्तर में भूमध्य सागर, पूर्वोत्तर में गाजा पट्टी और इस्राइल, पूर्व में लाल सागर, दक्षिण में सूडान और पश्चिम में लीबिया स्थित है।
جمهورية مصر العربية ज़म्हुरिय्यत मिस्र अल-अरबिय्याह मिस्र का अरब गणतंत्र |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: - | ||||||
राष्ट्रगान: बिलादी, बिलादी, बिलादी | ||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | काहिरा 30°2′N 31°13′E | |||||
राजभाषा(एँ) | अरबी1 | |||||
निवासी | मिस्री | |||||
सरकार | सेन्य शासन | |||||
- | राष्ट्रपति | अब्देल फतेह अल-सिसी | ||||
- | प्रधान मंत्री | कमाल ग़नज़ोरी | ||||
स्थापना | ||||||
- | प्रथम साम्राज्य | c.3150 ई.पू. | ||||
- | यूके से स्वतंत्रता | 28 फ़रवरी 1922 | ||||
- | गणराज्य घोषित | 18 जून,1953 | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 1,002,450 km2 (30वां) | ||||
- | जल (%) | 0.632 | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | नवंबर 2017 जनगणना | 97553151 (16वां) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2007 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $404.293 अरब (27वां) |
||||
- | प्रति व्यक्ति | $5,495 (97वां) | ||||
मानव विकास सूचकांक (2013) | 0.682[1] मध्यम · 110वाँ |
|||||
मुद्रा | मिस्री पाउंड (EGP) | |||||
समय मण्डल | ईईटी (यू॰टी॰सी॰+2) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | ईईएसडी (यू॰टी॰सी॰+3) | ||||
दूरभाष कूट | 20 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .eg | |||||
बोलचाल का प्रकार ईजिप्टियन अरेबिक. |
विकिमीडिया कॉमन्स पर मिस्र से सम्बन्धित मीडिया है। |
मिस्र का आधिकारिक नाम मिस्र ही है। ये नाम प्राचीन अरबी में है जिसमे कुरआन लिखी गई है। स्थानीय निवासी आजकल इसको मस्र भी कह देते हैं। अंग्रेजी नाम इजिप्ट (Egypt) मध्य फ़्रांसिसी शब्द Egypte और लैटिन Aegyptus के मार्ग से मूलतः प्राचीन ग्रीक शब्द एजिप्टोस ("Αἴγυπτος") से आया है। मिस्र शब्द सामी भाषाओँ का है।
मिस्र, अफ्रीका और मध्य पूर्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों में से एक है। इसकी अनुमानित 7.90 करोड़ जनसंख्या का अधिकतर हिस्सा नील नदी के किनारे वाले हिस्से में रहता है। नील नदी का यह क्षेत्र लगभग 40000 वर्ग किलोमीटर (15000 वर्ग मील) का है और पूरे देश का सिर्फ इसी क्षेत्र में कृषि योग्य भूमि पायी जाती है। सहारा मरुस्थल के एक बड़े हिस्से में विरल जनसंख्या निवास करती है। मिस्र के लगभग आधे निवासी शहरों में वास करते हैं जिनमें नील नदी के मुहाने के क्षेत्र में बसे सघन जनसंख्या वाले शहर जैसे कि काहिरा, सिकन्दरिया आदि प्रमुख हैं।
मिस्र की मान्यता उसकी प्राचीन सभ्यता के लिए है। गीज़ा पिरामिड परिसर और महान स्फिंक्स जैसे प्रसिद्ध स्मारक यहीं स्थित है। मिस्र के प्राचीन खंडहर जैसे कि मेम्फिस, थेबिस, करनाक और राजाओं की घाटी जो लक्सर के बाहर स्थित हैं, पुरातात्विक अध्ययन का एक महत्वपूर्ण केंद्र हैं। यहां के शासक को फारो नाम से जाना जाता था। इस पदवी का प्रयोग ईसाई और इस्लाम काल के पूर्व काल में होता था। इसे फारोह भी लिखते हैं। फारो को मिस्र के देवता होरसका पुनर्जन्म माना जाता था। होरस द्यौ (आकाश) का देवता था और इसे सूर्य भी माना जाता था। मिस्र की कार्यशक्ति का लगभग 12% हिस्सा पर्यटन और लाल सागर रिवेरा में कार्यरत है।
मध्य पूर्व में, मिस्र की अर्थव्यवस्था सबसे अधिक विकसित और विविध अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। पर्यटन, कृषि, उद्योग और सेवा जैसे क्षेत्रों का उत्पादन स्तर लगभग एक समान है। 2011 के शुरूआत में मिस्र उस क्रांति का गवाह बना, जिसके द्वारा मिस्र से होस्नी मुबारक नाम के तानाशाह के 30 साल के शासन का खात्मा हुआ।