विकिपीडिया:लघु पथ
From Wikipedia, the free encyclopedia
लघु पथ अथवा लघुपथ एक विशेष प्रकार का पुनर्निर्देशन पृष्ठ होता है जो परियोजना पृष्ठ अथवा इसके किसी अनुभाग के लिए (मुख्यतः विकिपीडिया नामस्थान) के लिए संक्षिप्त विकि-कड़ी उपलब्ध करवाता है। ये मुख्यतः लेखों के स्थान पर समुदाय पृष्ठ और वार्ता पृष्ठों पर काम में लिए जाते हैं। यदि किसी पृष्ठ अथवा अनुभाग का लघु पथ निर्मित किया जाता है तो इसे लघु पथ नामक सूचना सन्दूक में प्रदर्शित किया जाता है। यह इस पृष्ठ के शीर्ष पर भी देखा जा सकता है।
यह पृष्ठ एक हिंदी विकिपीडिया दिशानिर्देश का दस्तावेजीकरण करता है। यह सामान्यतः एक स्वीकृत मानक है जो संपादकों को पालन करने का प्रयास करना चाहिए, हालांकि यहां सामान्य विवेक प्रयोग करना बेहतर है और यहां कभी-कभी अपवाद भी लागू हो सकते हैं। इस पृष्ठ के किसी भी बड़े संपादन में आम सहमति होनी चाहिए। जब संदेह हो, तो पहले वार्ता पृष्ठ पर चर्चा करें। |