भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों की सूची
विकिपीडिया के सूची वाले लेख / From Wikipedia, the free encyclopedia
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों की संख्या के आधार पर भारतीय गणराज्य की राजनैतिक प्रणाली का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।[1] 1980 में स्थापित भाजपा, राजनीतिक विचारधारा के स्तर पर, सामान्यतः एक दक्षिणपन्थी दल माना जाता है।[2] 2017 के अनुसार [update], वह प्राथमिक सदस्यता की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा दल है।[3] मार्च 2018 के अनुसार [update], 17 राज्यों में 42 भाजपा नेता मुख्यमन्त्री के पद पर आसीन हो चुके है, जिनमें से पन्द्रह निवर्तमान हैं। उनतीस राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेशों (दिल्ली और पुडुचेरी) में से प्रत्येक का शासनाध्यक्ष मुख्यमन्त्री होता है। भारतीय संविधान के अनुसार, राज्य स्तर पर, राज्यपाल विधिवत् प्रधान होता है, किन्तु वस्तुतः कार्यकारी अधिकार मुख्यमन्त्री के पास होते हैं। विधानसभा के चुनावों के बाद, राज्यपाल अधिकांशतः सरकार बनाने के लिए विधानसभा सदस्यों की बहुसंख्यता वाले दल (या गठबन्धन) को आमन्त्रित करता है। राज्यपाल मुख्यमन्त्री को नियुक्त करता है जिसका मन्त्रिपरिषद विधानसभा के प्रति समूह्य-उत्तरदायी होता हैं। अगर उसके पास विधानसभा का विश्वास है तो एक मुख्यमन्त्री की अवधि सामान्यतः पाँच वर्ष की होती है।[4]
45 भाजपा मुख्यमन्त्रियों में से पन्द्रह निवर्तमान है—अरुणाचल प्रदेश में पेमा खाण्डू, असम में सर्बानन्द सोनोवाल, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ, उत्तराखण्ड में त्रिवेन्द्र सिंह रावत, गुजरात में विजय रूपाणी, गोवा में मनोहर पर्रीकर, छत्तीसगढ़ में रमन सिंह, झारखण्ड में रघुवर दास, मणिपुर में एन बीरेन सिँह, मध्य प्रदेश में मोहन यादव,महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे, राजस्थान में वसुंधरा राजे, हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर तथा त्रिपुरा में बिप्लब कुमार देब।[5] भाजपा मुख्यमन्त्रियों में से चार महिलाएँ रही हैं—दिल्ली में सुषमा स्वराज, गुजरात में आनन्दीबेन पटेल, मध्य प्रदेश में उमा भारती और राजस्थान में वसुन्धरा राजे।[5] दिसम्बर 2003 से कार्यरत (7003749600000000000♠20 साल, 191 दिन के लिए), रमन सिंह भाजपा के सबसे लम्बे समय तक सेवारत मुख्यमन्त्री है।[5] मुख्यमन्त्री के रूप में कर्नाटक के बी॰ एस॰ येदियुरप्पा का पहला कार्यकाल केवल नौ दिनों तक चला, जो भाजपा मुख्यमन्त्रियों के बीच में सबसे कम अवधि का कार्यकाल है; तथापि, सभी कार्यकालों के कुल को ध्यान में लेते हुए, सुषमा स्वराज 52 दिन की सबसे कम अवधि के लिए मुख्यमन्त्री रहीं।[5] राजस्थान के भैरों सिंह शेखावत भाजपा के पहले मुख्यमन्त्री थे। उन्होंने 4 मार्च 1990 को राजस्थान का मुख्यमन्त्री का पद सम्भाला।[5] बहरहाल कुछ भाजपा नेता जनता पार्टी (जपा) के सदस्य होते हुए पहले से ही मुख्यमन्त्री के रूप में निर्वाचित हो चुके थे; जपा राजनीतिक दलों का एक मिश्रण था जिसमें भाजपा का पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ भी शामिल था। उत्तराखण्ड और गुजरात में भाजपा के पाँच मुख्यमन्त्री रहे है, जबकि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भाजपा के चार मुख्यमन्त्री रहे हैं; कर्नाटक, झारखण्ड, और दिल्ली में तीन भाजपा मुख्यमन्त्री रहे हैं।[5]