स्कॉट लैंग
मार्वल कॉमिक्स का काल्पनिक पात्र / From Wikipedia, the free encyclopedia
स्कॉट लैंग मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखाई देने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है। इस चरित्र को १९५९ में डेविड मिशेलिन और जॉन बर्न ने हैंक पिम के बाद दूसरे ऐंट-मैन के तौर पर बनाया था।[1] स्कॉट लैंग के रूप में यह सबसे पहले द अवेंजर्स #१८१ (मार्च १९७९) में, जबकि ऐंट-मैन के रूप में यह पहली बार मार्वल प्रीमियर #४७ (अप्रैल १९७९) में दिखाई दिया।[2]
स्कॉट लैंग | |
---|---|
प्रकाशक | मार्वल कॉमिक्स |
पहला अवतरण | द अवेंजर्स #१८१ (मार्च १९७९) |
रचेता |
डेविड मिशेलिन जॉन बर्न |
शक्तियां |
|
स्कॉट लैंग एक अपराधी और इलेक्ट्रॉनिक्स विशेषज्ञ था, जिसे स्टार्क इंटरनेशनल द्वारा तब वृद्ध हो चुके हैंक पिम से एंट-मैन सूट चुराने का कार्य मिला। अपनी बीमार बेटी की मदद करने के लिए लैंग ने पिम के घर में घुसकर उसका सूट चुरा लिया।[3] बाद में उसकी प्रतिभा देखकर पिम ने उसे हमेशा के लिए वह सूट दे दिया जिससे वह एंट-मैन बन गया। एंट-मैन के रूप में लैंग अवेंजर्स का सदस्य रहा, जब तक कि वह अवेंजर्स डिससेम्बल कहानी के दौरान मारा नहीं गया। सालों बाद अवेंजर्स: द चिल्ड्रन क्रूसेड मिनी श्रृंखला में उसे फिर पुनर्जीवित किया गया।
अभिनेता पॉल रड मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में स्कॉट लैंग की भूमिका निभा रहे हैं। लैंग के रूप में वह सर्वप्रथम २०१५ की फिल्म एंट-मैन में दिखे थे। इसके बाद उन्होंने कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर में यह भूमिका निभाई, और वह ही ऐंट-मैन एंड द वास्प और अवेंजर्स ४ में भी अपनी भूमिका को दोहराएंगे।[4][5]