![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/hi/thumb/2/2c/Ant-Man_and_the_Wasp_poster.jpg/640px-Ant-Man_and_the_Wasp_poster.jpg&w=640&q=50)
ऐंट-मैन एंड द वास्प
2018 की मार्वल द्वारा निर्मित सुपरहीरो फिल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
ऐंट-मैन एंड द वास्प (अनुवाद. ऐंट-मैन और वास्प) 2018 की एक अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है, जो मार्वल कॉमिक्स के पात्र स्कॉट लैंग / एंट-मैन और होप वैन डायन / वास्प पर आधारित है। मार्वल स्टूडियोज द्वारा उत्पादित और वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स द्वारा वितरित, यह फिल्म 2015 की एंट-मैन की अगली कड़ी, और मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में बीसवीं फिल्म है। फिल्म पेटन रीड द्वारा निर्देशित है और क्रिस मैककेना, एरिक सॉमर, पॉल रड, एंड्रयू बैरर और गेब्रियल फेरारी द्वारा लिखी गई है। रड इसमें लैंग के रूप में, और इवैंजलीन लिली वैन डाइन के रूप में दिखेंगी, जबकि माइकल पेना, वाल्टन गोगिन्स, बॉबी कैनावाले, जूडी गियर, टिप "टीआई" हैरिस, डेविड डास्तमलचियन, हन्ना जॉन-कमेन, एबी राइडर फोर्टसन, रैंडल पार्क, मिशेल पेफीफर, लॉरेंस फिशबर्न और माइकल डगलस अन्य सहायक भूमिकाएं निभाएंगे। ऐंट-मैन एंड द वास्प में, दोनों मुख्य नायक हैंक पिम के मार्गदर्शन में जेनेट वैन डायन को क्वांटम दायरे से बाहर निकालते हैं।
ऐंट-मैन एंड द वास्प | |
---|---|
![]() फिल्म का रिलीज़ पोस्टर | |
निर्देशक | पेटन रीड |
लेखक |
|
निर्माता | केविन फेज |
अभिनेता |
|
छायाकार | दांते स्पिनोत्ती |
संपादक |
|
संगीतकार | क्रिस्टोफे बेक |
निर्माण कंपनी |
मार्वल स्टूडियोज |
वितरक | वाल्ट डिज्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
देश | संयुक्त राज्य |
भाषा | अंग्रेजी |
2015 में एंट-मैन के रिलीज़ होने के तुरंत बाद ही इसकी अगली कड़ी के लिए बातचीत शुरू हो गयी थी। फिल्म की आधिकारिक घोषणा अक्टूबर 2015 में हुई, साथ ही यह भी बताया गया कि रड और लिली अपनी भूमिकाओं को दोबारा निभाने के लिए लौटेंगे। इसके एक महीने बाद रीड के भी निर्देशक के तौर पर आने की आधिकारिक घोषणा की गयी। ऐंट-मैन एंड द वास्प का फिल्मांकन अगस्त से नवंबर 2017 तक जॉर्जिया की फेयेट काउंटी के पाइनवुड अटलांटा स्टूडियो में शुरू होकर मेट्रो अटलांटा, सैन फ्रांसिस्को, सवाना, जॉर्जिया और हवाई में चला था।
ऐंट-मैन एंड द वास्प का वर्ल्ड प्रीमियर 25 जून 2018 को हॉलीवुड में रखा गया, और फिर 6 जुलाई 2018 को संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ साथ विश्व भर के सिनेमाघरों में आईमैक्स और 3डी प्रारूपों में प्रदर्शित किया गया। इसने दुनिया भर में 362 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई कर ली है, और समीक्षकों ने दोनों मुख्य नायकों के अभिनय की प्रशंशा करते हुए इसे आम तौर पर मजेदार लेकिन त्याज्य माना।