![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b9/Marvel_Logo.svg/langhi-640px-Marvel_Logo.svg.png&w=640&q=50)
मार्वल कॉमिक्स
कंपनी जो कॉमिक पुस्तकें और संबंधित मीडिया प्रकाशित करती है / From Wikipedia, the free encyclopedia
मार्वेल वर्ल्डवाइड, इंक (अंग्रेज़ी: Marvel Worldwide, Inc.) या साधारणतः मार्वल कॉमिक्स एक अमरीकी कंपनी है जो कॉमिक्स पुस्तकें प्रकाशित करती है। २००९ में द वाल्ट डिज़्नी कंपनी ने मार्वल इंटरटेनमेंट को खरीद लिया जो मार्वल वर्ल्डवाइड की मातृ कंपनी है।
![]() | |
कंपनी प्रकार | मार्वल इंटरटेनमेंट की सह कंपनी वाल्ट डिज़्नी |
---|---|
उद्योग | प्रकाशन |
शैली | अपराध, भुतहा, गुत्थी, रोमांस, काल्पनिक विज्ञान, सुपर हीरो, युद्ध, पश्चिमात्य |
स्थापित | 1939 टाइमली कॉमिक्स |
स्थापक | मार्टिन गुडमैन |
मुख्यालय | 417 फिफ्थ एवेन्यू, न्यूयॉर्क |
सेवा क्षेत्र | अमेरिका, यूके |
प्रमुख लोग | एक्सेल अलोंसो, संपादक डेन बकली, प्रकाशक, सीओओ |
उत्पाद | कॉमिक्स |
आय | ![]() |
परिचालन आय | ![]() |
मालिक | मार्टिन गुडमैन (1939-1968) |
मूल कंपनी | मैगज़ीन मैनेजमेंट को. (1968-1973) कैडेंस इंडस्ट्रीज़ (1973-1986) मार्वेल इंटरटेनमेंट समूह (1986-1997) मार्वल इंटरटेनमेंट (1997-) |
जालस्थल | marvel.com |
मार्वेल की शुरुआत १९३९ में टाइमली पब्लिकेशंस के नाम से हुई और १९५० में यह एटलस कॉमिक्स बन गई। मार्वल के आधुनिक युग की शुरुआत १९६१ में हुई और आगे चलकर इसने फैंटास्टिक फोर बनाया व स्टेन ली, जैक किर्बी और स्टीव डीटको द्वारा बनाए गए अन्य सुपर हीरो के शीर्षकों वाले कॉमिक्स जारी किए।
मार्वल में स्पाइडर-मैन, द एक्स मैन, आयरन मैन, द हल्क, थॉर, कैप्टन अमेरिका, वूल्वरिन (कॉमिक्स), ब्लैक पैंथर, ह्यूमन टॉर्च,ऐंट-मैन, डॉक्टर स्ट्रेंज, वास्प, डेडपूल, हॉकआई, ब्लैक विडो, स्टार-लॉर्ड,डेयरडेविल, कैप्टन मार्वेल और पनिशर जैसे सुपर हीरो और सुपरहीरो टीम जैसे- अवेंजर्स , एक्स-मैन, फैंटास्टिक फोर और गार्जियन्स ऑफ गेलेक्सी व डॉक्टर डूम, ग्रीन गोब्लिन, मैगनेटो, गेलेक्ट्स, थानोस, अल्ट्रॉन, डॉक्टर ऑक्टोपस, लोकी, वेनॉम, एपॉकेलिप्स, किंगपिन और रेड स्कल जैसे खलनायक शामिल है। इसके अधिकतर पात्र एक काल्पनिक विश्व मार्वल यूनिवर्स में वास्तविक शहरों जैसे न्यूयॉर्क, लॉस ऐन्जेलिस और शिकागो में स्थित है।