![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/hi/thumb/a/a0/Captain_America_Civil_War_logo.jpg/640px-Captain_America_Civil_War_logo.jpg&w=640&q=50)
कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर
2016 की मार्वल द्वारा निर्मित सुपरहीरो फिल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
कैप्टन अमेरिका: सिविल वाॅर (अनुवाद. कैप्टन अमेरिका: गृहयुद्ध) (अंग्रेजी; Captain America: The Civil War) वर्ष 2016 की अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है, जो 'मार्वल काॅमिक्स' के कल्पित नायक कैप्टन अमेरिका पर आधारित है, जिसे बतौर निर्माता मार्वल स्टुडियोज और वितरक वाॅल्ट डिज़नी माॅशन पिक्चर्स ने पेश किया है। यह वर्ष 2011 की कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट एवेन्जर और 2014 की कैप्टन अमेरिका: विंटर सोल्जर की तीसरी कड़ी है और मार्वल सिनेमेटिक युनिवर्स (MCU) की ओर से यह तेरहवॉं संस्करण है। फ़िल्म का निर्देशन रूसो बंधुओं, एंथनी और जो रुस्सो ने किया है, साथ ही पटकथा क्रिस्टोफर मार्कस एवं स्टीफन मैक्फीली ने तैयार किया है तथा फ़िल्म के परिचित अदाकारों में क्रिस इवांस, रॉबर्ट डॉनी जूनियर, स्कार्लेट जोहानसन, सेबेस्टियन स्टेन, एंथोनी मैकी, एमिली वैनकैंप, डाॅन चीडल, जेरेमी रेनर, चैडविक बोसमैन, पॉल बेटनी, एलिज़ाबेथ ऑल्सन, पॉल रड, फ्रैंक ग्रिलो, डेनियल ब्रुह्ल और विलियम हर्ट आदि शामिल है। फ़िल्म कैप्टन अमेरिका: सिविल वाॅर में, कैप्टन अमेरिका अपने विश्व सुरक्षा की मुहिम को जारी रखता है, पर अब उनका दल दो विपरीत दलों में बंट चुका हैं, जिनमें से एक की अगुवाई कैप्टन अमेरिका और अन्य में आयरन मैन करते हैं, विगत एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्राॅन के प्रासंगिक विनाश की घटनाओं के बाद सरकारी निरिक्षणों और एवेंजर्स की जवाबदेही के मद्देनजर कई राजनीतिक दल अब सूपरह्युमन गतिविधियों पर नियमन करने या अंकुश लगाने हेतु कानून पारित करती है। [1] सिविल वाॅर की डेवलपमेंट के साल 2013 से तब हुई जब मार्कस तथा मैकफीले ने पटकथा लिखना शुरू किया, उनका यह विचार 2006 की प्रकाशित सिविल वाॅर नामक काॅमिक्स की कथारेखा पढ़ने के बाद ही उपजा था। रूसो बंधु विगत "द विंटर सोल्जर" की टेस्ट स्क्रीनिंग में मिली सकारात्मक समीक्षा ने 2014 को दुबारा निर्देशन का उत्साह दिया। फ़िल्म के शीर्षक का खुलासा अक्टूबर 2014 में जारी हुआ और डाॅउनी पहले ही भूमिका के लिए चुने गए थे, अन्य सदस्यों की कास्टिंग भी आगामी महीने तक पूरी हो गई। फ़िल्म की प्रमुख फोटोग्राफी अप्रैल 2015 में जाॅर्जिया के फैयेटी काउंटी स्थित पाइनवुड एटलांटा स्टुडियो और मेट्रो एटलांटा एरिया के साथ शुरू हुई, जोकि अगस्त के जर्मनी पर जाकर समाप्त हुई।
![]() | इस लेख में विकिपीडिया के गुणवत्ता मापदंडों पर खरे उतरने के लिए सफ़ाई की आवश्यकता है। इसमें मुख्य समस्या है कि: लाल कड़ियाँ। कृपया इस लेख को सुधारने में यदि आप सहकार्य कर सकते है तो अवश्य करें। इसके संवाद पृष्ठ पर कुछ सलाह मिल सकती है। (मई 2016) |
कैप्टन अमेरिका : सिविल वॉर | |
---|---|
![]() डीवीडी कवर | |
निर्देशक |
एन्थनी रुसो जो रुसो |
पटकथा |
क्रिस्टोफर मार्कस स्टीफेन मैक्फीली |
निर्माता | केविन फाइगी |
अभिनेता | |
छायाकार | ट्रेंट ऑपलोक |
संगीतकार | हेनरी जैकमैन |
निर्माण कंपनी |
मार्वल स्टूडियोज़ |
वितरक |
वॉल्ट डिज़्नी पिक्चर्स मोशन पिक्चर्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
देश | यूनाइटेड स्टेट्स |
भाषा | अंग्रेजी |
"कैप्टन अमेरिका: सिविल वाॅर" का वैश्विक आयोजन लाॅस एंजिल्स में अप्रैल 12, 2016 से हुआ, वहीं अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन अप्रैल 27 से शुरू हुआ और फिर संयुक्त राष्ट्र में यह थ्रीडी एवं आईमैक्स फाॅर्मेट के साथ मई 6 को प्रदर्शित हुई। फ़िल्म ने समीक्षकों एवं व्यावसायिक तौर पर काफी सफलता अर्जित की, जिसने वर्ल्डवाईड $678 करोड़ डाॅलर से अधिक का मुनाफा कमाया।