![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b0/World_location_map_%2528equirectangular_180%2529.svg/langhi-640px-World_location_map_%2528equirectangular_180%2529.svg.png&w=640&q=50)
शेर्पा भाषा
From Wikipedia, the free encyclopedia
शेर्पा भाषा (तिब्बती: ཤར་པའི་སྐད་ཡིག, Wyl: shar pa'i skad yig) नेपाल में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। विशेष रूप से नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में यह भाषा बहुत लोकप्रिय है। यह भाषा नेपाल के सोलुखुम्बु जैसे कई भागों में तथा सिक्किम, तिब्बत, भूटान आदि में बोली जाने वाली भाषा है। इस भाषा के बोलने वाले एक लाख तीस हजार लोग नेपाल में रहते हैं (सन् २००१ की जनगणना के अनुसार) ; लगभग बीस हजार लोग सिक्कम में रहते हैं (सन् १९९७); और कोई ८००० लोग तिब्बत में रहते हैं। यह भाषा प्रायः मौखिक भाषा रही है। इसका तिब्बती से बहुत गहरा सम्बन्ध रहा है।
शेर्पा | |
---|---|
बोलने का स्थान | नेपाल, चिन, सिक्किम, भुटान |
तिथि / काल | 2001 & 2011 census |
समुदाय | शेर्पा जाति |
मातृभाषी वक्ता | 1,70,000 [][1] |
भाषा परिवार |
चीनी-तिब्बती
|
लिपि | सम्भोट लिपि, एवं तिब्बती |
राजभाषा मान्यता | |
औपचारिक मान्यता |
![]() ![]() |
नियंत्रक संस्था | शेर्पा विकास आयोग |
भाषा कोड | |
आइएसओ 639-1 | xsr |
आइएसओ 639-2 | xsr |
आइएसओ 639-3 | xsr |
![]() |
शेर्पा भाषा संस्करणका विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोश |
शेर्पा भाषा का शुद्ध उच्चारण तथा लेख रचना में प्राचीनकाल से ही सम्भोट लिपि का प्रयोग किया जाता है। जबकि संस्कृत, पाली, हिन्दी, नेपाली, भोजपुरी और अन्य भाषाओं के लिये देवनागरी लिपि में उपयोग किया जाता है। इसी तरह, तिब्बती, शेर्पा, लद्दाखी, भूटानी, भोटे, आदि सम्भोट लिपि द्वारा प्रयोग किया जाता है।