सिक्किम
पूर्वोत्तर भारत में राज्य / From Wikipedia, the free encyclopedia
सिक्किम (सिक्किम सहायता·सूचना (या, सिखिम) भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है। अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है। भारत का पश्चिम बंगाल(बङ्गाल) राज्य इसके दक्षिण में है।[4] अंग्रेजी, गोर्खा खस भाषा, लेप्चा, भूटिया, लिम्बू तथा हिंदी आधिकारिक भाषाएँ हैं। हिन्दू तथा बज्रयान बौद्ध धर्म सिक्किम के प्रमुख धर्म हैं। गंगटोक(गङ्गटोक) राजधानी तथा सबसे बड़ा शहर है।[5]
सिक्किम | |
---|---|
राज्य | |
(ऊपर से दक्षिणावर्त) कंचनजंघा; गुरुडोंगमर झील; टेमी टी गार्डन; नाम्ची में सिद्धेश्वर धाम मंदिर परिसर; रुमटेक मठ प्रतीक | |
ध्येय: खाम सम वांगडु (तीनों लोकों के विजेता) | |
गान: जहान बागचा तीस्ता रंगीत (जहां तीस्ता और रंगीत बहती हैं) | |
निर्देशांक (गान्तोक): 27°33′N 88°30′E | |
देश | भारत |
संघ में प्रवेश † | 16 मई 1975 |
राजधानी | गान्तोक |
सबसे बड़ा शहर | गान्तोक |
जिले | 6 |
शासन | |
• सभा | सिक्किम सरकार |
• राज्यपाल | गंगा प्रसाद |
• मुख्यमंत्री | प्रेम सिंह तमांग (SKM) |
• विधानमण्डल | एकसदनीय
|
• संसदीय क्षेत्र | राज्य सभा (1 सीट) राज्य सभा (1 सीट) |
• उच्च न्यायालय | सिक्किम उच्च न्यायालय |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 7096 किमी2 (2,740 वर्गमील) |
क्षेत्र दर्जा | 27वां |
जनसंख्या (2011)[1] | |
• कुल | 610,577 |
• दर्जा | 28वां |
• घनत्व | 86 किमी2 (220 वर्गमील) |
भाषाएँ[2][3] | |
• राजभाषा | |
• अतिरिक्त आधिकारिक | |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+05:30) |
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | IN-SK |
वाहन पंजीकरण | SK |
मानव विकास सूचकांक (2019) | 0.717 (High) •10वां |
साक्षरता | 82.6% (13वां) |
वेबसाइट | www.sikkim.gov.in |
† सिक्किम की विधानसभा ने राजशाही को समाप्त कर दिया और भारत की एक घटक इकाई होने का संकल्प लिया। इन मुद्दों पर एक जनमत संग्रह हुआ और अधिकांश मतदाताओं ने हां में मतदान किया। 15 मई 1975 को भारत के राष्ट्रपति ने एक संवैधानिक संशोधन की पुष्टि की जिसने सिक्किम को भारत का 22वां राज्य बना दिया। |
सिक्किम नाम ग्याल राजतन्त्र द्वारा शासित एक स्वतन्त्र राज्य था, परन्तु प्रशासनिक समस्यायों के चलते तथा भारत में विलय और जनमत के कारण 1975 में एक जनमत-संग्रह(सङ्ग्रह) के साथ भारत में इसका विलय हो गया।[6] उसी जनमत संग्रह(सङ्ग्रह) के पश्चात राजतन्त्र का अन्त तथा भारतीय संविधान की नियम-प्रणाली के ढाँचें में प्रजातन्त्र का उदय हुआ।[7]
सिक्किम की जनसंख्या भारत के राज्यों में न्यूनतम[8] तथा क्षेत्रफल गोआ के पश्चात न्यूनतम है। अपने छोटे आकार के बावजूद सिक्किम भौगोलिक दृष्टि से काफी विविधतापूर्ण है। कञ्चनजञ्गा जो कि दुनिया की तीसरी सबसे ऊँची चोटी है, सिक्किम के उत्तरी पश्चिमी भाग में नेपाल की सीमा पर है और इस पर्वत चोटी को प्रदेश के कई भागो से आसानी से देखा जा सकता है। साफ सुथरा होना, प्राकृतिक सुन्दरता पुची एवम् राजनीतिक स्थिरता आदि विशेषताओं के कारण सिक्किम भारत में पर्यटन का प्रमुख केन्द्र है। सिक्किम में एक बार आए आपका रोम रोम रोमांचित हो जायेगा