एचएएल ध्रुव
उपयोगिता हेलीकॉप्टर परिवार। / From Wikipedia, the free encyclopedia
ध्रुव हैलीकॉप्टर हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा विकसित और निर्मित भारत का एक बहूद्देशीय हैलीकॉप्टर है। इसकी भारतीय सशस्त्र बलों को आपूर्ति की जा रही है और एक नागरिक संस्करण भी उपलब्ध है। इसे पहले नेपाल और इज़रायल को निर्यात किया गया था फिर सैन्य और वाणिज्यिक उपयोग के लिए कई अन्य देशों द्वारा मंगाया गया है। सैन्य संस्करण परिवहन, उपयोगिता, टोही और चिकित्सा निकास भूमिकाओं में उत्पादित किये जा रहे हैं।
सामान्य तथ्य ध्रुव, प्रकार ...
ध्रुव | |
---|---|
भारतीय वायुसेना का ध्रुव हैलीकॉप्टर सारंग हैलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम २००८, इंगलैंड. | |
प्रकार | बहु भूमिका हैलीकॉप्टर |
उत्पत्ति का देश | भारत |
उत्पादक | हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड |
प्रथम उड़ान | २० अगस्त १९९२ |
आरंभ | २००२ |
स्थिति | सक्रिय |
प्राथमिक उपयोक्तागण | भारतीय थलसेना भारतीय वायुसेना भारतीय जलसेना इक्वेडोर वायु सेना |
निर्मित इकाई | ९६[1] |
इकाई लागत | ₹40 करोड़ (US$5.84 मिलियन) |
के रूप में विकसित किया गया | एच ए एल हल्का लड़ाकू हेलीकाप्टर |
बंद करें
ध्रुव मंच के आधार पर, एच ए एल हल्का लड़ाकू हेलीकाप्टर, एक लड़ाकू हेलीकाप्टर और एचएएल लाइट अवलोकन हेलीकाप्टर, एक उपयोगिता और प्रेक्षण हेलिकॉप्टर विकसित किए गए है।