इंग्लैण्ड
ग्रेट ब्रिटेन के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
इंग्लैण्ड या अंग्लादेश या इंग्लिस्तान (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। स्रोत खोजें: "इंग्लैण्ड" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
इंग्लैण्ड |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: Dieu et mon droit (फ्रांसीसी) "ईश्वर और मेरे अधिकार" |
||||||
राष्ट्रगान: आधिकारिक रूप से कोई नहीं; युनाइडेड किंगडम का राष्ट्रगान "गॉड सेव द क्वीन" है। | ||||||
इंग्लैण्ड (orange) की अवस्थिति the United Kingdom (camel) में |
||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | लंदन 51°30′N 0°7′W | |||||
राजभाषा(एँ) | अंग्रेजी1 | |||||
निवासी | अंग्रेज़ | |||||
सरकार | संवैधानिक राजशाही | |||||
- | राजशाही | चार्ल्स तृतीय | ||||
- | प्रधानमंत्री | ऋषि सुनक | ||||
विधान मण्डल | यूनाइटेड किंगडम की संसद | |||||
एकीकरण | ||||||
- | एथलेस्टन से | ९२७ ई. | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | १,३०,३९५ km2 | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | २००६ जनगणना | ५,०७,६२,९०० | ||||
- | २००१ जनगणना | ४,९१,३८,८३१ | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००६ प्राक्कलन | |||||
- | कुल | १.९ खरब $ (-) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | ३८,०००$ (-) | ||||
मुद्रा | पाउण्ड स्टर्लिंग (GBP) | |||||
समय मण्डल | GMT (यू॰टी॰सी॰0) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | BST (यू॰टी॰सी॰+१) | ||||
दूरभाष कूट | ४४ | |||||
पितृनामी संत | सेंट ज़ॉर्ज | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .uk3 | |||||
1. | English is established by de facto usage. Cornish is officially recognised as a Regional or Minority language under the European Charter for Regional or Minority Languages. | |||||
2. | National population projections (PDF) from the Office for National Statistics. | |||||
3. | Also .eu, as part of the European Union. ISO 3166-1 is GB, but .gb is unused. |
इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है।