स्कॉट्लैण्ड
From Wikipedia, the free encyclopedia
स्काटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश है। यह ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी भाग है। यह पहाड़ी देश है जिसका क्षेत्रफल ७८,८५० वर्ग किमी है। यह इंगलैंड के उत्तर में स्थित है। यहां की राजधानी एडिनबरा है। ग्लासगो यहाँ का सबसे बड़ा शहर है।
स्कॉटलैंड | |
---|---|
राष्ट्रगान: विभिन्न मुख्यत: "फ्लॉवर ऑफ स्कॉटलैंड" | |
Status |
|
राजधानी | एडिनबर्ग |
सबसे बड़ा शहर | ग्लासगो 55°51′N 4°16′W |
भाषाएँ | अंग्रेजी भाषा |
क्षेत्रीय भाषाएँ |
|
नृजातीय समूह (2011) |
|
निवासीनाम |
|
सरकार | हस्तांतरित संसदीय प्रणाली संवैधानिक राजशाहीe |
विधानमंडल | स्कॉटलैंड की संसद |
स्थापना | |
• स्थापना | 9वीं शताब्दी (राष्ट्रीय मान्यता 843ई.) |
1 मई 1707 | |
• हस्तांतरण | 19 नवम्बर 1998 |
क्षेत्रफल | |
• भूमि | 77,933 कि॰मी2 (30,090 वर्ग मील)[2] |
जनसंख्या | |
• 2013 आकलन | 5,327,700[3] |
• 2011 जनगणना | 5,313,600[4] |
• जनघनत्व | 67.5/किमी2 (174.8/मील2) |
जीडीपी (सांकेतिक) | 2013 प्राक्कलन |
• कुल | $245.267 अरब[5] (सम्मिलित आय, उत्तरी समुद्री तेल से) |
• प्रति व्यक्ति | $45,904 |
इंटरनेट टीएलडी | .scotf |
वेबसाइट www | |
|
स्कॉटलैण्ड की सीमा दक्षिण में इंग्लैंड से सटी है। इसके पूरब में उत्तरी सागर तथा दक्षिण-पश्चिम में नॉर्थ चैनेल और आयरिश सागर हैं। मुख्य भूमि के अलावा स्कॉटलैण्ड के अन्तर्गत ७९० से भी अधिक द्वीप हैं।
यूँ तो स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम के अधीन एक राज्य है लेकिन यहाँ का अपना मंत्रिमंडल है। यहाँ की मुद्रा का रंग और उस पर बने चित्र भी लंदन के पौंड से कुछ अलग है। लेकिन उनकी मान्यता और मूल्य दोनों ही पौंड के समान है। यहाँ घूमने और लोगों से बात करने पर पता चलता है कि यहाँ के लोग इंग्लैंड सरकार से थोड़े से खफा रहते हैं।[उद्धरण चाहिए]