गोवर्धन मठ
हिंदुओ के चार मठों मे से एक / From Wikipedia, the free encyclopedia
गोवर्धन मठ ओडिशा राज्य (भारत) के पुरी नगर में स्थित एक मठ है। यह जगन्नाथ मंदिर के साथ जुड़ा हुआ है और आदि शंकराचार्य द्वारा ५०७ वर्ष ईसा पूर्व शताब्दी में स्थापित चार प्रमुख मठों में एक है।[1][2]
गोवर्धन पीठ या गोवर्धन मठ | |
---|---|
धर्म संबंधी जानकारी | |
सम्बद्धता | हिन्दू धर्म |
देवता | भगवान विष्णु (विष्णु) |
अवस्थिति जानकारी | |
राज्य | उड़ीसा |
देश | भारत |
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 522 पर: "{{{map_type}}}" is not a valid name for a location map definition। | |
वास्तु विवरण | |
निर्माता | आदि शंकराचार्य |
यहाँ के देवता जगन्नाथ (भगवान विष्णु) और देवी विमला (भैरवी) हैं। यहाँ का महावाक्य प्रज्ञानं ब्रह्म है। यहाँ गोवर्धननाथ कृष्ण और अर्धनारेश्वर शिव के श्री विग्रह आदि शंकर द्वारा स्थापित हैं।[3]
भारतीय उपमहाद्वीप के सम्पूर्ण पूर्व भाग को श्री गोवर्धन पीठ का क्षेत्र माना जाता है।[4] इसमें बिहार, झारखंड, ,राजमुंदरी तक आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम और प्रयाग तक उत्तर प्रदेश के भारतीय राज्य शामिल हैं। साथ ही नेपाल, बांग्लादेश और भूटान देश भी इस मठ का आध्यात्मिक क्षेत्र माना जाता है। इस मठ के अंतर्गत पुरी, इलाहाबाद, पटना और वाराणसी आदि पवित्र स्थान आते हैं।