1996 से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है।
१९९६ निम्न रूप से नामित किया गया था:
गरीबी उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय वर्ष
जनवरी
जनवरी 3–मोटोरोला एक मोटोरोला स्टारटैक वैरेबल सेलुलर टेलीफोन पेश करता है, जो अब तक का विश्व का सबसे छोटा और हल्का मोबाइल फोन हैं।
जनवरी 5–हमास कार्यकर्ता यहया अय्याश को एक इसरायली शिन बेट द्वारा सुनियोजित तरीक़े से बम-युक्त सेल फोन द्वारा मार दिया गया है।
जनवरी 7– अमेरिकी इतिहास का सबसे खराब तीन घंटों या उससे अधिक चलने वाली बर्फ़बारी पूर्वी राज्यों पर छा जाती है, जिससे 150 से अधिक लोगों की मौत हो जाती हैं। फिलाडेल्फिया में रेकॉर्ड 30.7 इंच (78से॰मी॰) बर्फ गिरता हैं, न्यूयॉर्क शहर के सार्वजनिक स्कूल 18 वर्षों में पहली बार बंद किए जाते हैं और वॉशिंगटन डी॰ सी॰ में संघीय सरकार कई दिनों तक ठप्प पड़ जाती है।
जनवरी 8–ज़ैर का एक कार्गो विमान राजधानी किंशासा के केन्द्र में एक भरे बाज़ार में क्रैश हो जाता हैं, जिसमें 300 लोगों की मौत हो जाती हैं।
जनवरी 9–20– रूसी सैनिकों और बागी लड़ाकुओं के बीच चेचन्या में गंभीर लड़ाई शुरू हो जाती हैं।
जनवरी 11–रियुतारो हाशिमोतो जो उदारवादी लोकतांत्रिक पार्टी के नेता हैं जापान के प्रधान मंत्री बन जाते हैं।
जनवरी 13–इटली के प्रधान मंत्रीलम्बेर्तो दिनी इस्तीफा दे देते हैं। इसका कारण वहाँ राजनीति में सर्व-दलीय वार्ता असफल साबित होना है। नई सरकार बनाने के लिए राष्ट्रपति ऑस्कर लुइगी स्कालफ़ारो द्वारा नई वार्ता प्रारम्भ की जाती है।
जनवरी 14–जॉर्ग सम्पाइओ पुर्तगाल के राष्ट्रपति निर्वाचित होते हैं।
जनवरी 16–सिएरा लियोन के राष्ट्रपति वैलेन्टाइन स्ट्रेसर रक्षा प्रमुख, जूलियस मादा बिओ के द्वारा पदच्युत कर दिए जाते हैं। बिओ फ़रवरी के लिए निर्धारित चुनावों के बाद सत्ता बहाल करने का वादा करते हैं।
जनवरी 19
उत्तरी केप तेल रिसावरोड आइलैण्ड के दक्षिण किंग्सटाउन में स्थित मूनस्टोन साहिल पर होता है जिससे टगबोट तैरते हुए ऊपर आती है। त्तरी केप के इस रिसाव में 820,000 गैलन खौलता तेल बह जाता है।
जनवरी 20–यासिर अराफ़ात दोबारा फ़िलस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति चुन लिए गए।
जनवरी 21–फ़्रान्स अपना अंतिम परमाणु परीक्षण करता है।
जनवरी 22–यूनान के प्रधानमंत्रीआंद्रेअस पापान्द्रेउ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण इस्तीफ़ा देते हैं। कोस्तस सिमितिस की अध्यक्षता में नई सरकार का गठन होता है।
जनवरी 24– पोलिश प्रधानमंत्री जोज़ेफ़ ओलेक्सीमॉस्को के लिए जासूसी के आरोपों के बाद इस्तीफ़ा दे देते हैं। उनका स्थान व्लॉद्ज़िमिएर्ज़ सिमॉसज़ेवित्स्ज़ ने ले लिया।
जनवरी 27– कर्नल इब्राहिम बारे मईनस्सारानाइजर के पहले जनतांत्रिक रूप से ज़ुने गए राष्ट्रपति महामाने उस्माने को एक फ़ौजी बग़ावत में पद से हटा देते हैं।
जनवरी 31
कोलम्बो केन्द्रीय बैंक बम्बारी: एक धमाकु माद्दे से भरा ट्रक कोलम्बो, श्रीलंका के केन्द्रीय बैंक की फाटकों से टकराता हुआ चला गया जिससे कम से कम 86 लोग मारे गए और 1,400 घायल हुए।
शाओयांग, चीन में होने वाले एक धमाके में 122 लोग मारे गए और 400 से अधिक घायल हुए जब 10 लघु टन (9.1द्रव्यमान)डाइनामाइट एक अवैध गोदाम में फट पड़ा जो एक रिहायशी परिसर के नीचे था।
दक्षिण जापान का एक नौसीख खगोलज्ञह्याकुटाके दुमतारा ढूँढ निकाला; यह मार्च मे पृथ्वी के निकट से गुज़रेगा।
26 जनवरी- अमरीकी सीनेट ने रूस के साथ परमाणु हथियार और मिसाइल की होड़ कम करने संबंधी समझौते स्टार्ट..2 को मंजूरी दी।