न्यूयॉर्क नगर
संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
नया यॉर्क के अन्य विकल्प के लिए देखे नया यॉर्क (बहुविकल्पी)
नया यॉर्क नगर New York City | ||
---|---|---|
नगर | ||
![]() दक्षिणावर्त, शीर्ष से: मिडटाउन मैनहट्टन, टाइम्स स्क्वैर, यूनिफेयर इन क्वींस, ब्रुकलिन ब्रिज, लोअर मैनहट्टन, वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, सेंट्रल पार्क, संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय, और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के साथ | ||
| ||
देश | संयुक्त राज्य अमेरिका | |
राज्य | न्यूयॉर्क | |
स्थापना | 1624 | |
संगठित | 1898 | |
शासन | ||
• प्रणाली | महापौर-परिषद | |
• सभा | नया यॉर्क नगर परिषद | |
• महापौर | ऐरिक ऐडम्स | |
क्षेत्रफल[1] | ||
• नगर | 1,213.37 किमी2 (468.484 वर्गमील) | |
• थल | 783.84 किमी2 (302.643 वर्गमील) | |
• जल | 429.53 किमी2 (165.841 वर्गमील) | |
• महानगर | 34,490 किमी2 (13318 वर्गमील) | |
जनसंख्या (2010)[2] | ||
• नगर | 81,75,133 | |
• अनुमान (2016) | 85,37,673 | |
समय मण्डल | पूर्वी (ईएसटी) (यूटीसी-5:00) | |
वेबसाइट | www |
नया यॉर्क नगर (अंग्रेज़ी: New York City) अमेरिका का सबसे बड़ा और प्रमुख नगर है। यह नया यॉर्क राज्य में है, जो अमेरिका के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है।
नया यॉर्क नगर १७९० से अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है, जबकि नया यॉर्क का महानगरीय क्षेत्र विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरीय क्षेत्रों में से एक है। यह विश्व का एक प्रमुख महानगर है और विश्व व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति, फैशन और मनोरंजन पर इसका बहुत प्रभाव है। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय यहाँ स्थित होने के कारण यह अन्तर्राष्ट्रीय मामलों का भी एक प्रमुख केन्द्र है।
अटलांटिक की ओर मुख किए हुए विशाल बंदरगाह बाले इस महानगर में पाँच बरो (प्रशासनिक इकाईयाँ) हैं: ब्रॉन्क्स, ब्रुक्लिन, मैनहटन, क्वींस और स्टेटन द्वीप। नया यॉर्क नगर की अनुमानित जनसंख्या लगभग ८२ लाख है, जो ७९० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसी हुई है, जो न्यूयार्क को अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला नगर बनाता है। नया यॉर्क महानगरीय क्षेत्र की अनुमानित १.८८ करोड़ की जनसंख्या भी अमेरिका में सर्वाधिक है, जो १७,४०० किमी२ क्षेत्रफल में बसी हुई है। अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने राष्ट्रपति पद की शपथ नया यॉर्क शहर में ली थी।
भूगोल
सारांश
परिप्रेक्ष्य
नया यॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वोत्तर में न्यू यॉर्क राज्य में वॉशिंगटन, डी॰ सी॰ और बोस्टन के बीच लगभग आधे रास्ते में स्थित है। हडसन नदी के मुहाने पर स्थित होने से, जोकि एक स्वाभाविक बंदरगाह की तरह कार्य करता हैं, और फिर अटलांटिक महासागर, ने शहर को एक व्यापारिक बंदरगाह के रूप में महत्वपूर्ण स्थान बना दिया। अधिकांश नया यॉर्क शहर लांग आइलैंड, मैनहट्टन, और स्टेटन द्वीप के तीन द्वीपों को मिला कर बनाया गया है।
हडसन नदी, हडसन घाटी के माध्यम से न्यू यॉर्क खाड़ी की ओर बहती है। नया यॉर्क शहर और ट्रॉय, नया यॉर्क के बीच नदी एक मुहाना बनती है।[3] हडसन नदी अमेरिकी राज्य न्यू जर्सी को शहर से अलग करती है। हार्लेम नदी, पूर्वी और हडसन नदियों के बीच एक और ज्वारीय जलसंयोगी, ब्रोंक्स से मैनहट्टन को अलग करती है। ब्रोंक्स नदी, जो ब्रॉन्क्स और वेस्टचेस्टर काउंटी के माध्यम से बहती है, शहर की एकमात्र, पूर्ण रूप से ताजे पानी की नदी है।[4]
शहर का कुल क्षेत्रफल 468.484 वर्ग मील (1,213.37 किमी२) है, जिसमें 302.643 वर्ग मील (783.84 किमी२) भूमि और 165.841 वर्ग मील (42 9.53 किमी२) जलक्षेत्र शामिल है।[5][6] शहर का उच्चतम बिंदु स्टैटन द्वीप पर टॉड हिल है, जो समुद्र तल से 409.8 फीट (124.9 मीटर) ऊपर है।[7]
अर्थव्यवस्था
नया यॉर्क को वैश्विक व्यापर का केंद्र माना गया है। [8]
शहर परिदृश्य
रात्रिकाल में वीहॉकेन, न्यू जर्सी से नया यॉर्क नगर में मैनहट्टन का दृश्य.
संध्याकाल में जर्सी सिटी से नया यॉर्क नगर में निचले मेनहट्टन का दृश्य।
चित्र के मध्य में स्थित १ वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पश्चिमी गोलार्ध की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत है.
चित्र के मध्य में स्थित १ वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पश्चिमी गोलार्ध की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत है.
वास्तु-कला

इन्हें भी देखें
बाहरी कड़ियाँ
![]() |
विकिमीडिया कॉमन्स पर नया यॉर्क शहर से सम्बन्धित मीडिया है। |
- औपचारिक जालस्थल (English में)
गैलरी
- केंद्रीय मेनहट्टन
- एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर
- स्वतंत्रता की प्रतिमा
- संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय
- टाइम्स स्क्वायर
- निचले मेनहट्टन
- चीनाटौन, नया यॉर्क शहर
- नया यॉर्क विश्वविद्यालय
- नया यॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी
- सेंट्रल पार्क
- कला के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम
- ब्रुकलिन ब्रिज
- भारत स्क्वायर, जर्सी सिटी
- बेथेस्डा फाउंटेन
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.