![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/24/Valmiki_Ramayana.jpg/640px-Valmiki_Ramayana.jpg&w=640&q=50)
वाल्मीकि
संस्कृत महा आदिकवि वाल्मीकि, रत्नाकर भील / From Wikipedia, the free encyclopedia
वाल्मीकि, संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचयिता हैं जो आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं।[1] उन्होंने संस्कृत मे रामायण की रचना की।[2]महर्षि वाल्मीकि द्वारा रची रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई। रामायण एक महाकाव्य है जो कि श्री राम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य से, परिचित करवाता है।[3] आदिकवि शब्द 'आदि' और 'कवि' के मेल से बना है। 'आदि' का अर्थ होता है 'प्रथम' और 'कवि' का अर्थ होता है 'काव्य का रचयिता'। वाल्मीकि ने संस्कृत के प्रथम महाकाव्य की रचना की थी जो रामायण के नाम से प्रसिद्ध है। प्रथम संस्कृत महाकाव्य की रचना करने के कारण वाल्मीकि आदिकवि कहलाये।वाल्मीकि आदिकवि थे ।
इस लेख में सत्यापन हेतु अतिरिक्त संदर्भ अथवा स्रोतों की आवश्यकता है। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री को चुनौती दी जा सकती है और हटाया भी जा सकता है। (फरवरी 2017) स्रोत खोजें: "वाल्मीकि" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
सामान्य तथ्य महर्षि वाल्मीकि, अन्य नाम ...
महर्षि वाल्मीकि | |
---|---|
रामायण के रचियता | |
![]() भगवान वाल्मीकि आदि काव्य (रामायण) की रचना करते हुऐ | |
अन्य नाम | आदिकवि, महर्षि, ब्रह्मर्षि, योगर्षि, त्रिकालदर्शी |
संबंध | हिन्दू देवता |
शास्त्र | रामायण, योगवासिष्ठ, अक्षर-लक्ष्य के रचनाकार |
त्यौहार | वाल्मीकि प्रकट दिवस |
बंद करें
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/24/Valmiki_Ramayana.jpg/320px-Valmiki_Ramayana.jpg)