![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/2d/Rama_lava_kusha.jpg/640px-Rama_lava_kusha.jpg&w=640&q=50)
लव
From Wikipedia, the free encyclopedia
अन्य प्रयोगों के लिए, लव (बहुविकल्पी) देखें।
लव(कूर्मि) या लौह[1] अर्थात कण या लोहा, तमिल: இலவன், मलय: तिलावी, इंडोनेशियाई: लाव, ख्मेरी: जुपलक्स, लाओ: फ्रा लाओ, थाई: फ्रा लोप, तेलुगु: లవుడు) अपने जुड़वां[उद्धरण चाहिए] भ्राता कुश के साथ हिन्दू भगवान राम की भार्या सीता के पुत्र थे। ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार ये लवपुरी के संस्थापक थे,[2] जो वर्तमान में पाकिस्तान स्थित शहर लाहौर है।[3] [4] लाहौर के किले में इनका एक मंदिर भी बना हुआ है। दक्शःइण-पूर्व एशियाई देश लाओस[5] एवं थाइ नगर लोबपुरी, दोनों ही उनके नाम पर रखे गए स्थान हैं।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/2d/Rama_lava_kusha.jpg/320px-Rama_lava_kusha.jpg)