मुण्डा
भारतीय आदिवासी समूह / From Wikipedia, the free encyclopedia
मुण्डा भारत की एक जनजाति है, जो मुख्य रूप से झारखण्ड के छोटा नागपुर क्षेत्र में निवास करता है। झारखण्ड के अलावा ये बिहार, पश्चिम बंगाल, ओड़िसा आदि भारतीय राज्यों में भी रहते हैं। इनकी भाषा मुण्डारी आस्ट्रो-एशियाटिक परिवार की एक प्रमुख भाषा है।[7][8]
इस लेख में अनेक समस्याएँ हैं। कृपया इसे सुधारने में मदद करें या वार्ता पृष्ठ पर इन समस्याओं पर चर्चा करें।
|
सामान्य तथ्य कुल जनसंख्या, विशेष निवासक्षेत्र ...
कुल जनसंख्या | |
---|---|
3,748,000 [1] | |
विशेष निवासक्षेत्र | |
भारत | 3,692,000[2] |
असम | 1,441,000[2] |
झारखण्ड | 1,244,000[2] |
उड़ीसा | 565,000[2] |
पश्चिम बंगाल | 369,000[2] |
अरुणाचल प्रदेश | 17,000[2] |
छत्तीसगढ़ | 15,000[2] |
त्रिपुरा | 15,000[2] |
बिहार | 14,000[2] |
मध्य प्रदेश | 5,200[2] |
मणिपुर | 2,300[2] |
बांग्लादेश | 51,000[3] |
सिलहट | 22,000[3] |
राजशाही | 19,000[3] |
खुलना | 4,500[3] |
रंगपुर | 2,700[3] |
ढाका | 1,900[3] |
चटगांव | 600[3] |
नेपाल | 2,000[4] |
कोसी | 1,400[4] |
मेची | 500[4] |
बागमती | 100[4] |
जनकपुर | 70[4] |
सागरमाथा | 70[4] |
भूटान | 2,200[5] |
पश्चिमी | 1,300[5] |
पूर्वी | 600[5] |
दक्षिणी | 100[5] |
अमेरिका | 500[6] |
भाषाएँ | |
मुण्डारी | |
धर्म | |
सरना धर्म | |
सम्बन्धित सजातीय समूह | |
भूमिज • सांथाल • हो • खड़िया • उरांव |
बंद करें
उनका भोजन मुख्य रूप से धान, मड़ुआ, मक्का, जंगल के फल-फूल और कंद-मूल हैं। वे सूत्ती वस्त्र पहनते हैं। महिलाओं के लिए विशेष प्रकार की साड़ी होती है, जिसे बारह हथिया (बारकी लिजा) कहते हैं। पुरुष साधारण-सा धोती का प्रयोग करते हैं, जिसे तोलोंग कहते हैं। मुण्डा, भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। २० वीं सदी के अनुसार उनकी संख्या लगभग १,०००,००० थी।[9]