धान
एक प्रमुख फसल है जिससे चावल निकाला जाता है / From Wikipedia, the free encyclopedia
धान (Paddy / ओराय्ज़ा सैटिवा) एक प्रमुख फसल है जिससे चावल निकाला जाता है। यह भारत सहित एशिया एवं विश्व के बहुत से देशों का मुख्य भोजन है। विश्व में मक्का के बाद धान ही सबसे अधिक उत्पन्न होने वाला अनाज है।
सामान्य तथ्य ओराय्ज़ा सैटिवा, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
ओराय्ज़ा सैटिवा | |
---|---|
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | पादप |
अश्रेणीत: | एंजियोस्पर्म |
अश्रेणीत: | एकबीजपत्री |
अश्रेणीत: | कॉमेलिनिड |
गण: | पोअलेस |
कुल: | पोआसी |
वंश: | Oryza |
जाति: | ओ सैटिवा |
द्विपद नाम | |
ओराय्ज़ा सैटिवा | |
बंद करें
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/bd/Rice_Field.jpg/220px-Rice_Field.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/a6/US_long_grain_rice.jpg/640px-US_long_grain_rice.jpg)
ओराय्ज़ा सैटिवा (जिसका प्रचलित नाम 'एशियाई धान' है) एक पादप की जाति है। इसका सबसे छोटा जीनोम होता है (मात्र ४३० एम.बी.) जो केवल १२ क्रोमोज़ोम में सीमित होता है। इसे सरलता से जेनेटिकली अंतरण करने लायक होने की क्षमता हेतु जाना जाता है। यह अनाज जीव-विज्ञान में एक मॉडल जीव माना जाता है।