![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/63/Florence_Pugh_in_2019_%2528cropped%2529.jpg/640px-Florence_Pugh_in_2019_%2528cropped%2529.jpg&w=640&q=50)
फ्लोरेंस प्यू
From Wikipedia, the free encyclopedia
फ्लोरेंस रोज सी एम प्यू (जन्म: 3 जनवरी 1996) एक अंग्रेज अभिनेत्री हैं। उन्होंने मिस्ट्री फिल्म द फॉलिंग (२०१४) से अपने पेशेवर अभिनय की शुरुआत की,[4] और स्वतंत्र नाटक लेडी मैकबेथ (२०१६) में प्रमुख भूमिका के साथ सफलता प्राप्त की। इस फिल्म में एक अप्रसन्न विवाहित महिला के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए बाद में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ब्रिटिश इंडिपेंडेंट फिल्म अवार्ड भी मिला।[5]
फ्लोरेंस प्यू | |
---|---|
![]() 2019 में प्यू | |
जन्म |
फ्लोरेंस रोज सी एम प्यू[1] 3 जनवरी 1996 (1996-01-03) (आयु 28) ऑक्सफोर्डशायर, इंग्लैंड[2] |
पेशा | अभिनेत्री |
कार्यकाल | २०१४–वर्तमान |
संबंधी | टोबी सेबेस्टियन (भाई)[3] |
२०१८ में, प्यू ने नेटफ्लिक्स की ऐतिहासिक फिल्म आउटलॉ किंग (२०१८) में एलिजाबेथ डे बर्ग को चित्रित किया,[6] और फिर टेलीविजन मिनिसरीज द लिटिल ड्रमर गर्ल (२०१८) में जासूसी में शामिल १९७० के दशक की एक अभिनेत्री का किरदार निभाया।[7] अगले वर्ष, उन्होंने स्पोर्ट्स फिल्म फाइटिंग विद माई फैमिली में डब्ल्यूडब्ल्यूई फाइटर पेज के रूप में,[8] और हॉरर फिल्म मिडसमर में अभिनय किया।[9]