नेटफ्लिक्स
अमेरिकी बहुराष्ट्रीय मनोरंजन कंपनी / From Wikipedia, the free encyclopedia
नेटफ्लिक्स (नेटफ़्लिक्स) (अंग्रेज़ी: Netflix) एक मीडिया सेवा प्रदाता व निर्माता कंपनी है। इसका मुख्यालय अमेरिका के लॉस एंजेलिस में है। इसका सब्सक्रिब्शन लेकर इसमें मौजूद मनोरंजन साम्रगी का आनंद उठाया जा सकता है। इसकी सेवा भारत, ऑस्ट्रेलिया[1], न्यू ज़ीलैंड, दक्षिण अमेरिका, जापान, उत्तर अमेरिका, और यूरोप के कुछ भाग जैसे डेनमार्क, फ़्रांस, जर्मनी, नेथरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रीया, बेल्जियम, लक्ज़ेम्बर्ग, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और इंग्लैंड में उपलब्ध है।[2] यह अमेरिका में डीवीडी के माध्यम से भी भेजा जाता है। इसका निर्माण 1997 में केलिफोर्निया में किया गया था। यह सदस्यता सेवा 1999 में शुरू किया। 2009 में यह कुल 1,00,000 शीर्षक में डीवीडी प्रदान करने लगा।
सामान्य तथ्य नियति, स्थापना ...
नेटफ्लिक्स का लोगो | |
नियति | सक्रिय |
---|---|
स्थापना | 29 अगस्त 1997 |
उत्पाद | स्ट्रीमिंग माध्यम, ओवर-द-टॉप मीडिया सेवा |
मातृ कंपनी | none |
वेबसाइट | https://netflix.com/ |
बंद करें