पाकिस्तान
एक इस्लामी गणराज्य / From Wikipedia, the free encyclopedia
इस्लामी जम्हूरिया-ए-पाकिस्तान (उर्दू: اسلامی جمہوریہ پاکستان) उर्फ़ पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित एक इस्लामी गणराज्य है। २३.१ करोड़ की आबादी के साथ ये दुनिया का पाँचवी बड़ी आबादी वाला देश है।[1] पाकिस्तान में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है। यह 8,81,913 वर्ग किलोमीटर (3,40,509 वर्ग मील) क्षेत्र में फैला 33 वाँ सबसे बड़ा देश है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो हिंदी हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और अन्य महत्वपूर्ण नगर कराची व लाहौर रावलपिंडी हैं। पाकिस्तान के चार सूबे हैं: पंजाब, सिंध, बलोचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा। कबाइली इलाके और इस्लामाबाद भी पाकिस्तान में शामिल हैं। इन के अलावा आजाद कश्मीर और गिलगित-बल्तिस्तान भी पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित हैं।
पाकिस्तान इस्लामिक गणतंत्र اسلامی جمہوریہ پاکستان इस्लामी जम्हूरिया-ए-पाकिस्तान |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: ایمان، اتحاد، نظم ईमान, इत्तेहाद, नज़्म (उर्दू) "ईमान, एकता, अनुशासन" |
||||||
राष्ट्रगान: क़ौमी तरानः | ||||||
राजधानी | इस्लामाबाद 33°40′N 73°10′E | |||||
सबसे बड़ा नगर | कराची | |||||
राजभाषा(एँ) | उर्दू (राष्ट्रीय), अंग्रेज़ी (आधिकारिक) | |||||
निवासी | मुस्लिम | |||||
सरकार | अर्द्ध-राष्ट्रपतीय संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य | |||||
- | राष्ट्रपति | आरिफ़ अल्वी | ||||
- | प्रधानमंत्री | शहबाज़ शरीफ़ | ||||
स्वतंत्रता यूनाइटेड किंगडम से | ||||||
- | तिथि | 14 अगस्त, 1947 | ||||
- | इस्लामिक गणराज्य | 23 मार्च 1956 | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 7,96,940 km2 (36वाँ) | ||||
- | जल (%) | 3.1 | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 2017 जनगणना | 207,774,520 (6वाँ) | ||||
- | 1998 जनगणना | 132,352,279 | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2008 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $504.3 करोड़ (26 वाँ) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $3320.12 (128 वाँ) | ||||
मानव विकास सूचकांक (2007) | 0.551 मध्यम · 152 वाँ |
|||||
मुद्रा | पाकिस्तानी रुपया (PKR) | |||||
समय मण्डल | पीएसटी (PST) (यू॰टी॰सी॰+6) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | - (यू॰टी॰सी॰+6) | ||||
दूरभाष कूट | +92 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .pk |
पाकिस्तान का अस्तित्व सन् 1947 में भारत के विभाजन के फलस्वरूप आया था। सर्वप्रथम सन् 1930 में कवि (शायर) मुहम्मद इकबाल ने द्विराष्ट्र सिद्धांत का जिक्र किया था। उन्होंने भारत के उत्तर-पश्चिम में सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब तथा अफगान (सूबा-ए-सरहद) को मिलाकर एक नया राष्ट्र बनाने की बात की थी। सन् 1933 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र चौधरी रहमत अली ने पंजाब, सिंध, कश्मीर तथा बलोचिस्तान के लोगों के लिए पाक्स्तान (जो बाद में पाकिस्तान बना) शब्द का सृजन किया। सन् 1947 से 1970 तक पाकिस्तान दो भागों में बँटा रहा - पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान। दिसंबर, सन् 1971 में भारत के साथ हुई लड़ाई के फलस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बना और पश्चिमी पाकिस्तान पाकिस्तान रह गया।[2][3][4][5][6]