![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/db/IST-CIA-TZ.png/640px-IST-CIA-TZ.png&w=640&q=50)
पाकिस्तानी मानक समय
From Wikipedia, the free encyclopedia
पाकिस्तानी मानक समय (उर्दू: پاکستان معیاری وقت ; देवनागरीकृत : पाकिस्तान मे'यारी वक़्त ) (अंग्रेजी: Pakistan Standard Time ; देवनागरीकृत : पाकिस्तान स्टैण्डर्ड टाइम ), पाकिस्तान का समय मण्डल है। यह ग्रीनविच मानक समय से पाँच घण्टे आगे है, अर्थात् यूटीसी +05:00 में पड़ता है। यह भारतीय मानक समय से आधा घण्टा पीछे है। पाकिस्तान में कभी-कभी गर्मियों के मौसम में दिवालोक बचत समय (अंग्रेजी: Daylight Saving Time ; देवनागरीकृत : डेलाइट सेविङ्ग टाइम ) की प्रथा चलायी गयी है किन्तु सन् 2010 के बाद यह बन्द है।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/db/IST-CIA-TZ.png/320px-IST-CIA-TZ.png)