![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/7a/Flag_of_South_Sudan.svg/langhi-640px-Flag_of_South_Sudan.svg.png&w=640&q=50)
दक्षिण सूडान
From Wikipedia, the free encyclopedia
दक्षिण सूडान या 'जनूब-उस-सूडान' (आधिकारिक तौर पर दक्षिणी सूडान गणतंत्र) उत्तर-पूर्व अफ़्रीका में स्थित स्थल-रुद्ध देश है। जुबा देश की वर्तमान राजधानी और सबसे बड़ा शहर भी है। देश के उत्तर में सूडान गणतंत्र, पूर्व में इथियोपिया, दक्षिण-पूर्व में केन्या, दक्षिण में युगान्डा, दक्षिण-पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और पश्चिम में मध्य अफ़्रीकी गणराज्य है।
दक्षिण सूडान गणराज्य |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: "न्याय, स्वतंत्रता, समृद्धि" | ||||||
राष्ट्रगान: "साउथ सूडान ओयी!" | ||||||
![]() |
||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | जुबा 04°51′N 31°36′E | |||||
राजभाषा(एँ) | अंग्रेजी[1] | |||||
सरकार | संघीय अध्यक्षीय लोकतंत्र गणराज्य | |||||
- | राष्ट्रपति | सल्वा कीर मायार्दित | ||||
- | उपराष्ट्रपति | जेम्स वानी इग्गा | ||||
सूडान से स्वतंत्रता | ||||||
- | अंग्रेज़ी- मिस्री सूडान का अंत | 31 दिसम्बर 1955 | ||||
- | व्यापक शांति समझौता | 6 जनवरी 2005 | ||||
- | स्वायत्तता | 9 जुलाई 2005 | ||||
- | स्वतंत्रता | 9 जुलाई 2011 | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 6,19,745 km2 (42वां) | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 2008 जनगणना | 8,260,490 (विवादित)[2] (94वां) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2018 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | ₹15,02,89,86,27,000 ($18.435 अरब) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | ₹६७,२६६ २१![]() |
||||
सकल घरेलू उत्पाद (सांकेतिक) | 2012 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $12.202 बिलियन[3] | ||||
मुद्रा | दक्षिण सूडानी पाउंड (SSP) | |||||
समय मण्डल | पूर्वी अफ्रीकन समय (यू॰टी॰सी॰+३) | |||||
दूरभाष कूट | 211[4] | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .ss[5]a | |||||
पंजीकृत है, लेकिन अभी तक परिचालन नहीं. |
दक्षिण सूडान को 9 जुलाई 2011 को जनमत-संग्रह के पश्चात स्वतंत्रता प्राप्त हुई। इस जनमत-संग्रह में भारी संख्या (कुल मत का 98.83%) में देश की जनता ने सूडान से अलग एक नए राष्ट्र के निर्माण के लिए मत डाला। यह विश्व का 196वां स्वतंत्र देश, संयुक्त राष्ट्र का 193वां सदस्य तथा अफ्रीका का 55वां देश है।[6] जुलाई 2012 में देश ने जिनेवा सम्मेलन पर हस्ताक्षर किए। अपनी आजादी के ठीक बाद से राष्ट्र को आंतरिक संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है।