रानी लक्ष्मीबाई
मराठा शासित झाँसी राज्य की रानी और 1857 के प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम की वीरांगना थी / From Wikipedia, the free encyclopedia
रानी लक्ष्मीबाई (जन्म: 19 नवम्बर 1828[1] – मृत्यु: 18 जून 1858) मराठा शासित झाँसी राज्य की रानी और 1857 की राज्यक्रान्ति की द्वितीय शहीद वीरांगना थीं। उन्होंने सिर्फ 29 वर्ष की उम्र में अंग्रेज साम्राज्य की सेना से युद्ध किया और रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुईं। बताया जाता है कि सिर पर तलवार के वार से शहीद हुई थी लक्ष्मीबाई।[2]
सामान्य तथ्य लक्ष्मीबाई, पूर्ववर्ती ...
लक्ष्मीबाई | |
---|---|
झाँसी की रानी | |
![]() फ़र्रूख़ाबाद के नवाब के महल में रानी लक्ष्मीबाई का कलात्मक चित्रण | |
पूर्ववर्ती | गंगाधर राव |
उत्तरवर्ती | ब्रितानी राज |
जन्म | मणिकर्णिका ताम्बे 19 नवम्बर 1828 वाराणसी, भारत |
निधन | 17-18th जून 1858 (उम्र 29) कोटा की सराय, ग्वालियर, भारत |
जीवनसंगी | झाँसी नरेश महाराज गंगाधर राव नेवालकर |
संतान | दामोदर राव, आनन्द राव (गोद लिया) |
घराना | नेवालकर |
पिता | मोरोपन्त ताम्बे |
माता | भागीरथी सापरे |
बंद करें