![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/0b/Kumaoni_written_in_kumaoni_language2019.png/640px-Kumaoni_written_in_kumaoni_language2019.png&w=640&q=50)
कुमाऊँनी भाषा
उत्तराखण्ड के कुमाऊँ मण्डल की स्थानीय भाषा / From Wikipedia, the free encyclopedia
कुमांऊँनी भारत के उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत कुमाऊँ क्षेत्र में बोली जाने वाली एक बोली है। इस बोली को हिन्दी की सहायक पहाड़ी भाषाओं की श्रेणी में रखा जाता है। कुमांऊँनी भारत की ३२५ मान्यता प्राप्त भाषाओं में से एक है और २६,६०,००० (१९९८) से अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है। उत्तराखण्ड के निम्नलिखित जिलों - अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर के अतिरिक्त असम, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब, तथा हिमाचल प्रदेश और नेपाल के कुछ क्षेत्रों में भी बोली जाती है। इसका आईएसओ कोड: kfy है।[1]
सामान्य तथ्य कुमाऊँनी, बोलने का स्थान ...
कुमाऊँनी | |||
---|---|---|---|
कुमाँऊनी | |||
![]() देवनागरी में लिखा नाम | |||
बोलने का स्थान | भारत | ||
तिथि / काल | 2011 जनगणना | ||
क्षेत्र | कुमाऊँ | ||
समुदाय | कुमाऊँनी | ||
मातृभाषी वक्ता | 20 लाख | ||
भाषा परिवार |
हिन्द-यूरोपीय
| ||
लिपि |
देवनागरी शारदा लिपि (ऐतिहासिक) | ||
भाषा कोड | |||
आइएसओ 639-3 | kfy | ||
|
बंद करें