किन्नौर जिला
हिमाचल प्रदेश का जिला / From Wikipedia, the free encyclopedia
पौराणिक किन्नौरों की भूमि किन्नौर हिमाचल प्रदेश के उत्तर पूर्व में स्थित एक जिला है। किन्नौर जिले का मुख्याल्य रिकांग पिओ है[1]। ऊंचे-ऊंचे पहाडों और हरे-भरे पेडों से घिरा यह क्षेत्र ऊपरी, मध्य और निचले किन्नौर के भागों में बंटा हुआ है। यहां पहुंचने का मार्ग दुर्गम होने के कारण यह क्षेत्र बहुत लंबे समय तक पर्यटकों से अछूता रहा है, लेकिन अब साहसिक और रोमांचप्रिय पर्यटक यहां बडी संख्या में आने लगे हैं। प्राकृतिक द्श्यावली से भरपूर इस ज़िले की सीमा तिब्बत से सटी हुई है, जो इसे सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बनाती है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से लगभग २५० किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग २२ पर यह नगर स्थित है। पहाडों और जंगलों के बीच कलकल ध्वनि से बहती सतलुज और स्पीति नदियों का संगीत यहां की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। स्पीति नदी आगे चलकर खाब में सतलुज से मिल जाती है। विश्व की विशालतम जन्सकार और महान हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं के आकर्षक दृश्य यहां से देखे जा सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिला ज़िले की अवस्थिति | |
राज्य |
हिमाचल प्रदेश भारत |
---|---|
मुख्यालय | रिकांग पिओ |
क्षेत्रफल | 6,401 कि॰मी2 (2,471 वर्ग मील) |
जनसंख्या |
84298 पुरुष 42,173(2001) स्त्रियां 36,161(2001) (2001) |
शहरी जनसंख्या | कोई नहीं |
साक्षरता |
वर्ष २००१ के अनुसार पुरुष साक्षरता दर 84.3 महिला साक्षरता दर 64.4 |
लिंगानुपात | 857 (२००१) |
तहसीलें |
5 सांगला, पूह, निचर, मूरांग कल्पा |
आधिकारिक जालस्थल |