Loading AI tools
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर ज़िले की राजधानी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
रिकांग पिओ (Reckong Peo) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के किन्नौर ज़िले में स्थित एक बस्ती है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।[1][2]
रिकांग पिओ Reckong Peo | |
---|---|
मुख्य मार्ग, रिकांग पिओ | |
निर्देशांक: 31.540°N 78.272°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | हिमाचल प्रदेश |
ज़िला | किन्नौर ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 2,397 |
भाषा | |
• प्रचलित | पहाड़ी, हिन्दी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
2,290 मीटर (7,513 फुट) पर स्थित रिकांग पिओ राज्य की राजधानी, शिमला, से 260 किमी दूर स्थित है। समीप ही सतलुज नदी बहती है।
रिकांग पिओ किन्नौर ज़िले का वाणिज्यिक व प्रशासनिक केन्द्र है और ज़िले का सबसे बड़ा बाज़ार यहाँ स्थित है। समीप ही किन्नौर कैलाश कहलाने वाला 4,800 मीटर ऊँचा पवित्र पर्वत है। इसकी चोटी पर 80 फुट ऊँची एक शिला है, जो शिवलिंग मानी जाती है, और तीर्थयात्री जिसकी प्ररिक्रमा करते हैं। पूरी परिक्रमा में आठ दिन लगते हैं। इसके अलावा रिकांग पिओ में चंडी माता मंदिर और भाभा घाटी प्रमुख पर्यटक आकर्षण हैं। यहाँ महान हिमालय का रलदंग पर्वत भी दिखता है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.