शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी / From Wikipedia, the free encyclopedia
शिमला (Shimla) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के शिमला ज़िले में स्थित एक नगर है। यह राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह शिमला ज़िले का मुख्यालय भी है। सन् 1864 से 1947 में भारत की स्वतंत्रता तक यह भारत में ब्रिटिश राज की ग्रीष्मकालीन राजधानी था। शिमला उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है और इसे "पहाड़ों की रानी" भी कहा जाता है।[8][9]
सामान्य तथ्य शिमला Shimla, देश ...
शिमला Shimla | |
---|---|
ऊपर से दक्षिणावर्त: शिमला नगर के दक्षिणी हिस्से का दृश्य, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, टाउन हॉल, रात्रिकाल में नगर का दृश्य तथा क्राइस्ट चर्च | |
निर्देशांक: 31.109°N 77.663°E / 31.109; 77.663 | |
देश | भारत |
राज्य | हिमाचल प्रदेश |
ज़िला | शिमला ज़िला |
नाम स्रोत | श्री श्यामला देवी[1] |
शासन | |
• प्रणाली | नगर निगम |
• सभा | शिमला नगर निगम |
• ज़िलाधिकारी | अदित्य नेगी, आई ए एस[2] |
• नगरपालिका आयुक्त | आशीष कोहली[3] |
• महापौर | सत्या कौंडल[4] |
क्षेत्रफल[5] | |
• शहर | 35.34 किमी2 (13.64 वर्गमील) |
ऊँचाई | 2276 मी (7,467 फीट) |
जनसंख्या (2011)[6][7] | |
• शहर | 1,69,578 |
• दर्जा | 1 (हिमाचल में) |
• घनत्व | 4,800 किमी2 (12,000 वर्गमील) |
• महानगर[6] | 1,71,640 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | हिन्दी, पहाड़ी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 171001 |
दूरभाष कोड | +91-177 |
वाहन पंजीकरण | HP-03, HP-07, HP-51, HP-52, HP-62, HP-63 |
वेबसाइट | hpshimla |
बंद करें