![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/47/Chortens_col.jpg/640px-Chortens_col.jpg&w=640&q=50)
ज़ंस्कार
From Wikipedia, the free encyclopedia
ज़ंस्कार (लद्दाख़ी व तिब्बती: ཟངས་དཀར་) भारत के लद्दाख राज्य के पूर्वी भाग में कर्गिल ज़िले में स्थित एक भौगोलिक व सांस्कृतिक क्षेत्र है। प्रशासनिक दृष्टि से यह एक तहसील का दर्जा रखता है और पदुम इसकी राजधानी है। यह क्षेत्र ज़ंस्कार नदी की दो शाखाओं के साथ-साथ बसा हुआ है।
सामान्य तथ्य ज़ंस्कार ज़ंग्स्कार / ज़ंहार, देश ...
ज़ंस्कार ज़ंग्स्कार / ज़ंहार | |
---|---|
भौगोलिक व सांस्कृतिक क्षेत्र | |
![]() पुरने गाँव में चोरतेन | |
![]() भारत व लद्दाख में ज़ंस्कार की स्थिति | |
देश | ![]() |
राज्य | लद्दाख |
जिला | कारगिल जिला |
कुछ बस्तियाँ | सूची
पदुम
आब्रिंग पुरने |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 7000 किमी2 (3,000 वर्गमील) |
ऊँचाई | 5000 मी (16,000 फीट) |
जनसंख्या (2006) | |
• कुल | 13,849 |
वासीनाम | ज़ंस्कारी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5.5) |
बंद करें
ज़ंस्कार क्षेत्र समीप के क्षेत्र से ज़ंस्कार पर्वतमाला द्वारा विभाजित है। यह पर्वतमाला ६००० मीटर (१९,७०० फ़ुट) की औसत ऊँचाई रखती है और इसका पूर्वी भाग एक पठार के लक्षणों वाला इलाका है जो कि रुपशु कहलाता है। ज़ंस्कार पर्वतमाला हिमाचल प्रदेश में भी जारी रहती है जहाँ यह किन्नौर क्षेत्र को स्पीति घाटी से अलग करती है।