![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/c/c4/India_Arunachal_Pradesh_location_map.svg/langhi-640px-India_Arunachal_Pradesh_location_map.svg.png&w=640&q=50)
अइज़ोल ज़िला
मिज़ोरम का जिला / From Wikipedia, the free encyclopedia
यह लेख ज़िले के बारे में है। ज़िला मुख्यालय के लिए, अइज़ोल देखें।
अइज़ोल ज़िला (Aizawl district) भारत के मिज़ोरम राज्य के आठ ज़िलों में से एक है। इस ज़िले के उत्तर में कोलासिब ज़िला, पश्चिम में ममित ज़िला, दक्षिण में सेरछिप ज़िला और पूर्व में चम्फाई ज़िला अवस्थित है। ज़िले का क्षेत्रफल 3,577 वर्ग किलोमीटर (3.850×1010 वर्ग फुट) है। इस ज़िले का मुख्यालय अइज़ोल है जो कि मिज़ोरम की राजधानी भी है। भारत की जनगणना २०११ के अनुसार यह ज़िला मिज़ोरम का सबसे अधिक जनसंख्या वाला ज़िला है।[1]
सामान्य तथ्य अइज़ोल ज़िला Aizawl district, देश ...
अइज़ोल ज़िला Aizawl district | |
---|---|
मिज़ोरम का ज़िला | |
![]() मिज़ोरम में स्थिति | |
देश | ![]() |
प्रान्त | मिज़ोरम |
मुख्यालय | अइज़ोल |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 3577 किमी2 (1,381 वर्गमील) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 4,00,309 |
• घनत्व | 110 किमी2 (290 वर्गमील) |
भाषा | |
• प्रचलित | मिज़ो |
जन आँकड़ें | |
• लिंगानुपात | 1009 |
• साक्षरता | 96.64% |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
वेबसाइट | aizawl |
बंद करें