अइज़ोल
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
अइज़ोल (Aizawl) ( सुनें) भारत के मिज़ोरम राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यहाँ पर राज्य के सभी प्रशासनिक भवन जैसे महत्वपूर्ण सरकारी भवन, विधानसभा तथा सचिवालय स्थित है।[1][2]
अइज़ोल Aizawl | |
---|---|
अइज़ोल नगर के चित्र (ऊपर बायें से दक्षिणावर्त): पछुंगा विश्वविद्यालय प्रवेशद्वार, सोलोमन मन्दिर, अईज़ोल बाज़ार, अइज़ोल का रात्रि दृश्य, लेंगपुई विमानक्षेत्र का भवन | |
निर्देशांक: 23.73°N 92.72°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | मिज़ोरम |
ज़िला | अइज़ोल ज़िला |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 129.91 किमी2 (50.16 वर्गमील) |
ऊँचाई | 1132 मी (3,714 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 2,93,416 |
• घनत्व | 234 किमी2 (610 वर्गमील) |
भाषा | |
• प्रचलित | मिज़ो |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 796001 |
दूरभाष कोड | 0389 |
वाहन पंजीकरण | MZ-01 |
लिंगानुपात | 1025/1000 ♀/♂ |
जलवायु | Cwa |
साक्षरता | 98.36% |
वेबसाइट | aizawl |
१८७१-७२ के दौरान मिज़ो मुखिया खालकोम के उपद्रवी व्यवहार के कारण ब्रिटिश लोगों ने एक चौकी बनायी जो कि बाद में अइज़ोल ग्राम कहलायी।[3] मिज़ो आदिवासियों के विरुद्ध ब्रिटिश सैन्य अभियान के दौरान १८९० में असम पुलिस के अधिकारी डेैली ने ४०० जवानों के साथ ब्रिटिश टुकड़ी को मदद भेजी। डेैली की अनुशंसा पर अइज़ोल की चौकी को और अधिक मजबूत बनाया गया। टुकड़ी ने यहाँ पर सुदृढ़ घेरेबंदी की तथा भवन बनवाये।[4] मेजर लोच के नेतृत्व में १८९२-९५ में अइज़ोल से सिलचर तक सड़क मार्ग बनावाया गया। भारतीय वायु सेना ने मार्च १९६६ में मिज़ो नेशनल फ्रण्ट विद्रोह के दौरान नगर में हवाई हमलें किये जिसके कारण विद्रोहियों को लुंगलेई तक पीछे हटना पड़ा।[5] १९६६ तक अइज़ोल एक बड़ा गाँव था मगर विदोह के बाद मिज़ो गाँवों का पुनर्गठन हुआ जिसके फलस्वरूप यह पहले कस्बा फिर एक नगर बना। १९७२ तक यह नगर असम का भाग था मगर मिज़ोरम के पहले केन्द्र शासित प्रदेश तत्पश्चात 20 फरवरी १९८७ को भारतीय संविधान के ५३वें संशोधन, १९८६ के फलस्वरूप राज्य बनने पर नगर यहाँ की राजधानी बना।[6]
यह नगर कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है। यह नगर समुद्र तल से ११३२ मीटर (३७१५ फीट) की ऊँचाई पर स्थित है तथा त्लावंग नदी घाटी पश्चिम में तथा तुईरिअल नदी घाटी पूर्व में स्थित है।
अइज़ोल | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
जलवायु सारणी (व्याख्या) | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
अइज़ोल की स्थिति व ऊँचाई के कारण यहाँ पर उपोष्णकटिबन्धीय जलवायु पायी जाती है। कोपेन जलवायु वर्गीकरण के अनुसार यहाँ पर आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय जलवायु है मगर वर्षा बहुत होती है। ग्रीष्मकाल में तापमान 20–30 °से. (68–86 °फ़ै) के मध्य रहता है तथा शीतकाल में यह 11–21 °से. (52–70 °फ़ै) के मध्य रहता है।[7]
अइज़ोल के जलवायु आँकड़ें | |||||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
माह | जनवरी | फरवरी | मार्च | अप्रैल | मई | जून | जुलाई | अगस्त | सितम्बर | अक्टूबर | नवम्बर | दिसम्बर | वर्ष |
औसत उच्च तापमान °C (°F) | 20.4 (68.7) |
21.7 (71.1) |
25.2 (77.4) |
26.8 (80.2) |
26.3 (79.3) |
25.5 (77.9) |
25.3 (77.5) |
25.5 (77.9) |
25.7 (78.3) |
24.7 (76.5) |
23.0 (73.4) |
21.0 (69.8) |
24.3 (75.7) |
औसत निम्न तापमान °C (°F) | 11.4 (52.5) |
12.8 (55) |
15.6 (60.1) |
17.5 (63.5) |
18.1 (64.6) |
18.9 (66) |
19.1 (66.4) |
19.1 (66.4) |
19.2 (66.6) |
18.0 (64.4) |
15.1 (59.2) |
12.2 (54) |
16.4 (61.5) |
औसत वर्षा मिमी (इंच) | 13.4 (0.528) |
23.4 (0.921) |
73.4 (2.89) |
167.7 (6.602) |
289.0 (11.378) |
406.1 (15.988) |
320.4 (12.614) |
320.6 (12.622) |
305.2 (12.016) |
183.7 (7.232) |
43.2 (1.701) |
15.3 (0.602) |
2,161.4 (85.094) |
औसत वर्षण दिवस | 0.5 | 2.1 | 5.0 | 8.4 | 12.8 | 19.4 | 19.3 | 19.6 | 17.2 | 10.6 | 1.8 | 0.4 | 117.1 |
स्रोत: विश्व मौसम विज्ञान संगठन[8] |
२०११ की जनगणना के अनुसार अइज़ोल नगर की जनसंख्या २९३,४१६ है, जिसमें पुरुष १४४,९१३ (४९.३९%) तथा महिलाएँ १४८,५०३ है। साक्षरता दर ९८.३६% तथा लिंगानुपात १०२५ महिला प्रति १००० पुरुष है। ६ वर्ष से कम उम्र के बच्चों के मध्य लिंगानुपात ९८३ महिला प्रति १००० पुरुष है। विभिन्न आदिवासी समूहों के मिज़ो लोग नगर की जनसंख्या में बहुसंख्यक हैं। नगर में ईसाई धर्म के अनुयायी बहुसंख्यक हैं। ये कुल जनसंख्या का ९३.६३% बनाते हैं। इसके बाद हिन्दू हैं जो कि कुल जनसंख्या के ४.१४% हैं। तत्पश्चात मुस्लिम १.५२%, बौद्ध ०.४५%, अन्य ०.०९%, सिक्ख ०.०३% तथा जैन ०.०२% हैं। ०.११% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।
सरकारी कर्मचारी के अतिरिक्त मिज़ोरम में प्रवेश हेतु घरेलू पर्यटकों को इनर लाइन परमिट (आईएलपी) की आवश्यकता पड़ती है। आईएलपी को सम्बन्धित अधिकारियों से नयी दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई, गुवाहाटी, शिलांग तथा सिलचर में प्राप्त किया जा सकता है। यह अइज़ोल के निकटतम लेंगपुई विमानक्षेत्र पर पधारने के बाद भी प्राप्त किया जा सकता है।[9]
विदेशी नागरिकों को अपने आगमन से २४ घण्टे के अंदर मिज़ोरम के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में पंजीकरण करवाना पड़ता है। परन्तु चीन, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के नागरिकों को राज्य में प्रवेश से पूर्व भारत के गृह मंत्रालय से अनुमति लेनी पड़ती है।[9]
अइज़ोल हवाई मार्ग द्वारा लेंगपुई विमानक्षेत्र से जुड़ा है, जो कि इसका निकटतम विमानक्षेत्र है। यह विमानक्षेत्र कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अन्तरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र, शिलांग विमानक्षेत्र तथा इम्फ़ाल विमानक्षेत्र द्वारा जुड़ा है। तीन विमान कम्पनियाँ एयर इण्डिया, जेट एयरवेज तथा स्पाइस जेट लेंगपुई विमानक्षेत्र से नियमित रूप से हवाई सेवा का संचालन करती है। २०१२ में पवन हंस नामक हेलिकॉप्टर सेवा प्रारम्भ हुई[10] जो नगर को लुंगलेई, लॉङ्गतलाई, सइहा, चॉङ्गते, सेरछिप, चम्फाई, कोलासिब, खवज़ोल, नगोपा तथा ह्नाहथिआल को जोड़ती है।[11][12]
अइज़ोल का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन बैराबी है। भारत सरकार ने बैराबी-सैरंग रेलमार्ग पर कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है जिससे अइज़ोल सहित पूरे राज्य को बेहतर रेल सम्पर्क सुविधा प्राप्त होगी।[13] इस परियोजना को २०२० तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही नगर में बेहतर सम्पर्क हेतु ज़ेमबाक से कुलिकावन तक ५ किमी लम्बी अइज़ोल मोनोरेल का भी प्रस्ताव है।[14]
अइज़ोल असम के सिलचर से राष्ट्रीय राजमार्ग ५४ द्वारा, त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से राष्ट्रीय राजमार्ग ४० द्वारा तथा मणिपुर की राजधानी इम्फाल से राष्ट्रीय राजमार्ग १५० द्वारा जुड़ा है।
मिज़ो और अंग्रेजी में प्रकाशित होने वाले अइज़ोल कुछ समाचारपत्र निम्नलिखित हैं:[15]
आकाशवाणी अपने स्टूडियो से नियमित रूप से कार्यक्रम प्रसारित करता है। एफएम ज़ोअवी यहाँ का प्रसिद्ध रेडियो स्टेशन है।[20]
अइज़ोल के प्रमुख दर्शनीय स्थल निम्न हैं:
यहाँ पर सरकारी व निजी दोनों ही विद्यालय हैं। उच्च शिक्षा के लिये भी कई कॉलेज हैं। २००१ में स्थापित मिज़ोरम विश्विद्यालय से यहाँ के सभी कॉलेज सम्बद्ध हैं। पछुंगा विश्वविद्यालय कॉलेज यहाँ का सबसे पुराना शिक्षण संस्थान है जो कि १९५८ में स्थापित हुआ था। इसके पश्चात १९७५ में अइज़ोल कॉलेज की स्थापना हुई। मिज़ोरम विधि कॉलेज यहाँ के विद्यार्थियों को कानून की शिक्षा उपलब्ध करवाता है।[21] भारतीय पत्रकारिता संस्थान तथा राष्ट्रीय प्रौद्यिगिकी संस्थान मिज़ोरम भी यहाँ के प्रमुख शिक्षण संस्थान हैं। फल्कावन में चिकित्सा कॉलेज भी खोलने का प्रस्ताव है।[22]
फुटबॉल यहाँ का सर्वप्रिय खेल है। यहाँ के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय लीगों में खेलते हैं। यहाँ के प्रसिद्ध खेल मैदान व क्लब निम्नलिखित हैं:
टीम | खेल | लीग | आयोजक |
---|---|---|---|
मिज़ोरम फुटबॉल टीम | फुटबॉल | संतोष ट्रॉफी | राजीव गाँधी स्टेडियम, मुआलपुई |
अइज़ोल एफसी | फुटबॉल | आई-लीग | राजीव गाँधी स्टेडियम, मुआलपुई |
चनमारी एफसी | फुटबॉल | मिज़ोरम प्रीमियर लीग | लाममुआल स्टेडियम |
दिनथर एफसी | फुटबॉल | मिज़ोरम प्रीमियर लीग | लाममुआल स्टेडियम |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.