शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

चम्फाई

विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

चम्फाईmap
Remove ads

चम्फाई भारतीय राज्य मिज़ोरम का एक सीमावर्ती कस्बा है। यह राज्य के आठ ज़िलों में से एक चम्फाई ज़िले का मुख्यालय भी है। भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित होने के कारण इस कस्बे का सामरिक महत्व भी है। इस कारण से यह भारत म्यांमार के मध्य प्रमुख व्यापार गलियारा भी है।

सामान्य तथ्य चम्फाई, देश ...
Remove ads
Remove ads

इतिहास

चम्फाई मिज़ो सरदार लालबुरा साइलो का केन्द्र था, जिसके खिलाफ सन १८७१-७२ के मध्य ब्रिटिशों ने अभियान चलाये थे। इस कस्बे ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान किले की स्थिति प्रदान की गयी थी।[2]

अर्थव्यवस्था

चम्फाई की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार कृषि तथा सीमावर्ती व्यापार है। चम्फाई मिज़ोरम का प्रमुख व्यापारिक केन्द्र भी है। यहाँ पर ज़ोखावथार व्यापारिक चौकी से कपड़ों, चांदी के बर्तनों तथा विद्युत् उपकरणों का म्यांमार से आयात किया जाता है।[3] यहाँ पर ११३ किमी लम्बी तथा ४८ किमी चौड़ी समतल भूमि है जहाँ पर प्रतिवर्ष १९,२०० क्विंटल चावल का उत्पादन किया जाता है। २०११ में १०,००० क्विंटल अंगूरों का उत्पादन किया गया।

Remove ads

जलवायु

चम्फाई की जलवायु न ज्यादा गर्म न ही ज्यादा सर्द है। ग्रीष्मकाल में तापमान १०°C से २०°C के मध्य तथा शीतकाल में १५°C से ३०°C के मध्य रहता है।

जनसांख्यिकी

अधिक जानकारी चम्फाई में धर्म ...

भारत की जनगणना २०११ के अनुसार चम्फाई की कुल जनसंख्या ३२,७३४ है,[1] जिसमे १६,२६५ पुरुष तथा १६,४६९ महिलाएँ हैं।[1] ६ वर्ष से कम के बच्चों की संख्या ५,०६५ है जो कि कुल जनसंख्या का १५.४७% है।[1] लिंगानुपात दर १०१३ है जो कि मिज़ोरम राज्य की औसत ९७६ से अधिक है।[1] नगर की साक्षरता दर ९६.५४% है जो कि राज्य दर ९१.३३% से अधिक है।[1] पुरुष साक्षरता दर ९७.६७% है जबकि महिला साक्षरता दर ९५.४४% है।[1]

धर्म

यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म ईसाई है, जो कि कुल जनसंख्या का ९७.५५% हैं। अन्य अल्पसंख्यक धर्म हिन्दू १.१३%, मुस्लिम ०.९७%, अन्य ०.०९%, बौद्ध ०.०८% तथा जैन ०.०१% हैं। ०.१६% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[1]

Remove ads

शिक्षा

चम्फाई कॉलेज यहाँ का एकमात्र उच्च शिक्षण संस्थान है। इसके अतिरिक्त प्रारम्भिक शिक्षा हेतु कई सरकारी व निजी विद्यालय हैं।

मीडिया

चम्फाई की प्रमुख मिडिया निम्नलिखित हैं:[4]

  • लेन्रुअल
  • पसल्था
  • रिहलिपुई
  • सीसीएन (डिजिटल टीवी संचालक)
  • एलसीएन (डिजिटल टीवी संचालक)

यातायात

पवन हंस हेलिकॉप्टर सेवा इस कस्बे को अइज़ोल से जोड़ती है।[5][6] सड़क मार्ग द्वारा चम्फाई से मिज़ोरम की दूरी १९४ किमी है जो नियमित बस व सूमो सेवा द्वारा जुड़ी है।[7]

सन्दर्भ

Loading content...

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads