मिज़ो भाषा
From Wikipedia, the free encyclopedia
मिज़ो भाषा मिज़ोरम की एक प्रमुख भाषा है। इसे 'लुशाई' भी कहते हैं। मिज़ोरम को 1954 तक 'लुशाई पर्वतीय ज़िले' के नाम से जाना जाता था मिजोरम के अतिरिक्त यह भाषा मिज़ोरम से सटे मणिपुर, त्रिपुरा, चटगांव हिल और चिन हिल्स के आसपास के क्षेत्रों में भी बोली जाती है। मिज़ो का शाब्दिक अर्थ "उंची भूमि के वासी" है (मि = "लोग", जो़ = "उंची भूमि")।