सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार

विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार (1965 में आरम्भ) भारत एवं सोवियत संघ के बीच मित्रतापूर्ण संबंधों को ध्यान में रखते हुए भारत के साहित्यकारों एवं कलाकारों को दिया जाने वाला एक पुरस्कार है जिसे सोवियत संघ की ओर से भारत-स्थित सोवियत दूतावास के तत्वावधान में प्रदान किया जाता रहा है।

परिचय

सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार का आरंभ सन् 1965 ई॰ में हुआ।[1] सोवियत संघ एवं भारत के मित्रतापूर्ण संबंधों को मजबूत बनाये रखने के उद्देश्य से परिचालित श्रेष्ठ साहित्यिक कृतियों के अतिरिक्त चित्रकला जैसे क्षेत्र में भी यह पुरस्कार प्रदान किया जाता रहा है। भारत की राजधानी नयी दिल्ली में स्थित सोवियत दूतावास के तत्वावधान में पुरस्कार के लिए गठित समिति के द्वारा पुरस्कार प्रदान करने हेतु व्यक्ति एवं कृति का चयन किया जाता है। इसका पहला साहित्यिक पुरस्कार 15 नवंबर 1965 को[1] हिन्दी के सुप्रसिद्ध कवि सुमित्रानन्दन पन्त को श्रीमती इन्दिरा गाँधी के द्वारा[2] प्रदान किया गया था। आरंभ में इसके अंतर्गत ₹15000 की राशि प्रदान करने के अतिरिक्त 2 सप्ताह के लिए रूस-भ्रमण[1] की सुविधा प्रदान की जाती थी। बाद में यह पुरस्कार प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी में विभाजित करके एक साथ अनेक लोगों को प्रदान किया जाने लगा। प्रथम श्रेणी में पुरस्कार पाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ₹10,000 नकद और दो सप्ताह की सोवियत रूस की यात्रा का प्रावधान था। द्वितीय श्रेणी में पुरस्कार पाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ₹5000 नकद एवं दो सप्ताह की सोवियत यात्रा का प्रबन्ध था।[3]

पुरस्कृत साहित्यकार

अधिक जानकारी वर्ष, साहित्यकार ...
वर्षसाहित्यकारकृति
1965सुमित्रानन्दन पन्तलोकायतन
1966 (?)यज्ञदत्त शर्माशिलान्यास
1967हरिवंश राय बच्चनचौसठ रूसी कविताएँ[4]
1968वृन्दावनलाल वर्मा[5] ?
1968फ़िराक़ गोरखपुरीगुल-ए-नगमा
1969यशपाल[6] ?
1969कुर्रतुल ऐन हैदरअनूदित रचनाओं के लिए[7]
1970अमृतलाल नागरअमृत और विष[8]
1971अमृतरायक़लम का सिपाही[9]
1971 डाॅ रणजीतहिन्दी की प्रगतिशील कविता
1972उपेन्द्रनाथ अश्क ?
 ?देवेन्द्र कौशिक ?
 ?प्रभाकर माचवे ?
1973केदारनाथ अग्रवालफूल नहीं रंग बोलते हैं[10]
1974शिवमंगल सिंह सुमनमिट्टी की बारात[11]
1975शिवकुमार मिश्रमार्क्सवादी साहित्य-चिन्तन[12]
1976विष्णु प्रभाकरआवारा मसीहा[3]
1979मिथिलेश्वर[13] ?
 ?दर्शन सिंह ?
1981करतार सिंह दुग्गल[14] ?
1982रामविलास शर्माभारत में अंग्रेज़ी राज और मार्क्सवाद[15]
1983भीष्म साहनी ?
1984अमरकान्त ?
 ?वर्षा अडालजा ?
1985सत्यजीत राय[16] ?
1986शुकदेव प्रसादअंतरिक्ष में भारत-सोवियत मैत्री[17]
1986ज्ञानरंजन'पहल' के युगान्तरकारी संपादन के लिए[18]
1987अब्दुल बिस्मिल्लाहझीनी झीनी बीनी चदरिया[19][20]
 ?विश्वनाथ त्रिपाठी ?
1989कविता बालकृष्णनपेंटिंग के लिए
 ?दिविक रमेश ?
 ?अभिमन्यु अनत ?
 ?पद्मा सचदेव ?
 ?विंदा करंदीकर ?
 ?ओ॰एन॰वी॰ कुरुप ?
बंद करें

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.