सरिकोली भाषा
From Wikipedia, the free encyclopedia
सरिकोली भाषा, जिसे ताशक़ूरग़ानी भाषा भी कहते हैं, एक पामीरी भाषा-परिवार की बोली है जो चीन द्वारा नियंत्रित शिनजियांग प्रान्त के ताशक़ुरग़ान क्षेत्र में बोली जाती है। यह इलाक़े ताजिकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान के वाख़ान गलियारे और पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र के पास स्थित हैं। अन्य पामीरी भाषाओं की तरह यह भी एक पूर्वी ईरानी भाषा है। इसे चीन में अक्सर 'ताजिक भाषा' कहा जाता है हालांकि यह ताजीकिस्तान व अफ़ग़ानिस्तान में बोली जाने वाली ताजिक भाषा के काफ़ी भिन्न है। यह पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान की वाख़ी भाषा में मिलती-जुलती है हालांकि इन दोनों भाषाओं के बोलने वाले आसानी से एक-दूसरे को समझ नहीं पाते।[1]
सामान्य तथ्य सरिकोली, बोलने का स्थान ...
सरिकोली | ||||
---|---|---|---|---|
tujik ziv | ||||
बोलने का स्थान | जनवादी गणतंत्र चीन | |||
मातृभाषी वक्ता | १६,००० | |||
भाषा परिवार | ||||
लिपि | अरबी-फ़ारसी | |||
भाषा कोड | ||||
आइएसओ 639-3 | srh | |||
भाषावेधशाला | 58-ABD-eb | |||
|
बंद करें