ताजिकिस्तान
मध्य एशिया मे स्थित एक देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
ताजिकिस्तान (ताजिक: Тоҷикистон, تاجیکستان, तोजिकिस्तोन) मध्य एशिया मे स्थित एक देश है जो चारों ओर से ज़मीन से घिरा (स्थलवेष्ठित) है। यह पहले सोवियत संघ का हिस्सा था और उस देश के विघटन के बाद सन् १९९१ में एक स्वतंत्र देश बना। १९९२-९७ के काल में गृहयुद्धों की मार झेल चुके इस देश की कूटनीतिक-भौगोलिक स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है। यह उज़बेकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, किर्गिज़स्तान तथा चीन के मध्य स्थित है। इसके अलावा पाकिस्तान के उत्तरी इलाके से इसे केवल अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त का पतला-सा वाख़ान गलियारा ही अलग करता है।
सामान्य तथ्य Ҷумҳурии Тоҷикистон जम्हूरिये ताजिकिस्तान ताजिकिस्तान गणराज्य, राजभाषा(एँ) ...
Ҷумҳурии Тоҷикистон जम्हूरिये ताजिकिस्तान ताजिकिस्तान गणराज्य |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रगान: सुरुदी मिल्ली | ||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | दुशान्बे 38°33′N 68°48′E | |||||
राजभाषा(एँ) | फ़ारसी (ताजिक भाषा) | |||||
सरकार | एकल राज्य | |||||
- | राष्ट्रपति | इमोमली रहमान | ||||
- | प्रधानमंत्री | ओकिल ओकिलोव | ||||
स्वतंत्र | ||||||
- | सामानी साम्राज्य की स्थापना | 875 | ||||
- | पूर्ण | 25 दिसम्बर 1991 | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 1,43,000 km2 | ||||
- | जल (%) | 0.3 | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | जुलाई 2007 जनगणना | 73,20,000১1 (100वाँ1) | ||||
- | 2000 जनगणना | 61,27,000 | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2023 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $53.679 अरब [1] (119 वाँ) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $5,361[1] (153 वाँ) | ||||
मानव विकास सूचकांक (2021) | 0.685medium (2021)[2][3] त्रुटि: मानव विकास सूचकांक का मान गलत है। · 113वाँ |
|||||
मुद्रा | सोमोनी (TJS) | |||||
समय मण्डल | TJT (यू॰टी॰सी॰+5) | |||||
दूरभाष कूट | 992 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .tj | |||||
1. | Rank based on UN figures for 2005; estimate based on CIA figures for 2006. |
बंद करें
ताजिकिस्तान की राजधानी दुशानबे शहर है और यहाँ की भाषा को ताजिक कहा जाता है जो फ़ारसी भाषा का एक रूप माना जाता है। इस भाषा को सीरीलिक अक्षरों में लिखा जाता है जिसमें रूसी तथा कुछ अन्य भाषाएँ भी लिखी जाती हैं।