Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
ताशक़ुरग़ान (सरिकोली: [tɔʃqyrʁɔn buzur], तॉशक़ुरग़ॉन; उइग़ुर: تاشقورغان بازىرى, ताशक़ूरग़ान बाज़िरी; चीनी: 塔什库尔干镇, ताशिकु'एरगन; अंग्रेज़ी: Tashkurgan) मध्य एशिया में चीन द्वारा नियंत्रित शिनजियांग प्रान्त के ताशक़ुरग़ान ताजिक स्वशासित ज़िले की राजधानी है। पाकिस्तान से पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र से आने वाले काराकोरम राजमार्ग पर यह पहला महत्वपूर्ण चीनी पड़ाव है। इस राजमार्ग पर सरहद पर स्थित ख़ुंजराब दर्रे की चीनी तरफ़ ताशक़ुरग़ान है और पाकिस्तानी तरफ़ सोस्त है।[1]
ताशक़ुरग़ान تاشقورغان بازىرى 塔什库尔干镇 | |
---|---|
शहर | |
देश | जनवादी गणतंत्र चीन |
क्षेत्र | शिंजियांग |
विभाग | काश्गर |
ज़िला | ताशक़ुरग़ान |
ऊँचाई | 3094 मी (10,151 फीट) |
समय मण्डल | चीन मानक समय (यूटीसी+8) |
'ताशक़ुरग़ान' के नाम में बिन्दु-वाले 'क़' के उच्चारण पर ध्यान दें - यह 'क' से ज़रा भिन्न है और 'क़ीमत' जैसे शब्दों में मिलता है। इसी तरह बिंदु-वाले 'ग़' के उच्चारण पर भी ध्यान दें - यह 'ग' से भिन्न है और 'ग़रीब' व 'ग़ायब' जैसे शब्दों में मिलता है।
तुर्की भाषाओं में 'ताश' का मतलब 'पत्थर' होता है और यह 'हिन्दूताश' (अर्थ: हिन्दू-पत्थर) और 'ताशकन्द' (अर्थ:पत्थर-शहर) जैसे नामों में मिलता है। 'क़ुरग़ान' का मतलब 'क़िला' या 'बुर्ज' होता है। दोनों मिलाकर 'ताशक़ुरग़ान' का अर्थ 'पत्थर का क़िला या बुर्ज' है।[2]
ऐतिहासिक रूप से इस शहर को 'सरिकोल' (سريكول) या 'सरिक़ोल' (سرقول) भी बुलाया जाता था।
ताशक़ुरग़ान ऐतिहासिक रूप से रेशम मार्ग पर एक महत्वपूर्ण पड़ाव हुआ करता था। यहाँ से कई व्यापारिक कारवान मार्ग निकलते थे। यह रास्ते उत्तर में काश्गर, पूर्व में क़ारग़िलिक, पश्चिम में बदख़्शान व वाख़ान और दक्षिण पूर्व में चित्राल और गिलगित-बल्तिस्तान के हुन्ज़ा क्षेत्र से होते हुए भारत की मुख्यभूमि की तरफ़ जाते थे।[3] इस क्षेत्र का मध्य एशिया के सुग़्दा इलाक़े से और भारत से गहरा सांस्कृतिक व व्यापारिक सम्बन्ध था और शिलालेखों में यहाँ हिन्द आर्य लोगों के आने-जाने के चिह्न मिले हैं।[4]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.