रामगंगा नदी
भारत में नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
रामगंगा नदी (Ramganga River) भारत की प्रमुख तथा पवित्र नदियों में से एक हैं। यह उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश राज्यों में बहती है और गंगा नदी की एक उपनदी है। स्कंदपुराण के मानसखण्ड में इसका उल्लेख रथवाहिनी के नाम से हुआ है। उत्तराखण्ड के हिमालयी पर्वत श्रृंखलाओं के कुमाऊँ मण्डल के अन्तर्गत अल्मोड़ा जिले के दूनागिरी (पौराणिक नाम द्रोणगिरी) के विभिन्न प्राकृतिक जलस्रोत निकलकर कई गधेरों अर्थात लघु सरिताओं के रूप में तड़ागताल पहुंचते हैं। इस झील का कोई मुहाना नहीं है। चन्द कदमों की दूरी के उपरान्त स्वच्छ स्वेत धवल सी भूगर्भ से निकलती है और इसी अस्तित्व में प्रकट होकर रामगंगा नाम से पुकारी जाती है। दूसरी ओर गढ़वाल मण्डल के चमोली [दूधतोली]] के मध्यवर्ती क्षेत्र के कई गधेरों के ताल नामक गॉंव के समीप मिलने पर रामगंगा कहलाती है। यहीं से रामगंगा का उद्गम होता है।[2][3]
रामगंगा नदी Ramganga River (पौराणिक नाम रथवाहिनी) | |
---|---|
उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के समीप रामगंगा | |
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | दूधतोली |
• स्थान | पौड़ी गढ़वाल ज़िला, उत्तराखण्ड |
नदीमुख | गंगा नदी |
• स्थान |
हरदोई ज़िला, उत्तर प्रदेश |
• निर्देशांक |
27.179°N 79.847°E / 27.179; 79.847 |
• ऊँचाई |
130 मी॰ (430 फीट) |
लम्बाई | 596 कि॰मी॰ (1,955,000 फीट) |
जलसम्भर आकार | 30,641 कि॰मी2 (3.2982×1011 वर्ग फुट) |
प्रवाह | |
• औसत | 900 m3/s (32,000 घन फुट/सेकंड)[1] |
जलसम्भर लक्षण |