![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/fd/Rath_Yatra_in_Munich_2020%252C_Balarama_20200725_160849.jpg/640px-Rath_Yatra_in_Munich_2020%252C_Balarama_20200725_160849.jpg&w=640&q=50)
बलराम
श्री कृष्ण के बड़े भाई व शेषनाग के अवतार / From Wikipedia, the free encyclopedia
पांचरात्र शास्त्रों के अनुसार बलराम (बलभद्र) भगवान वासुदेव के ब्यूह या स्वरूप हैं। उनका श्रीकृष्ण के अग्रज (बड़े भाई) और शेषनाग का अवतार होना हिन्दू धर्म को अभिमत है।
![]() | यह लेख या अभिलेख किसी धर्म के ग्रंथों और मान्यताओं का प्रयोग करता है, पर उनका आलोचनात्मक विश्लेषण करने वाले किसी प्राथमिक या द्वितीयक स्रोत का उल्लेख नहीं करता है। (दिसम्बर 2014) |
![]() | इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर 2014) स्रोत खोजें: "बलराम" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
बलराम | |
---|---|
श्रीकृष्ण के बड़े भाई | |
![]() जग्गनाथ पुरी में बलराम की मूर्ति | |
अन्य नाम | संकर्षण , बलभद्र , हलधर , हलायुध , रोहिणीनन्दन , काम , नीलाम्बर आदि। |
संबंध | शेषनाग का अवतार |
मंत्र | ॐ हलधाराय संकर्षणाय नम: |
अस्त्र | हल, गदा |
जीवनसाथी | रेवती |
माता-पिता | |
भाई-बहन | कृष्ण और सुभद्रा |
संतान | निषस्थ , उल्मुख और वत्सला |
शास्त्र | महाभारत और अन्य पुराण |
त्यौहार | बलराम जयन्ती |
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d4/Rath_Yatra_in_Munich_2020%2C_the_siblings_Balarama%2C_Subhadra_and_Lord_Jagannath_20200725_160916.jpg/640px-Rath_Yatra_in_Munich_2020%2C_the_siblings_Balarama%2C_Subhadra_and_Lord_Jagannath_20200725_160916.jpg)
बलराम या संकर्षण का पूजन बहुत पहले से चला आ रहा था, पर इनकी सर्वप्राचीन मूर्तियाँ मथुरा और ग्वालियर के क्षेत्र से प्राप्त हुई हैं। ये शुंगकालीन हैं। कुषाणकालीन बलराम की मूर्तियों में कुछ व्यूह मूर्तियाँ विष्णु के समान चतुर्भुज प्रतिमाए हैं और कुछ उनके शेष से संबंधित होने की पृष्ठभूमि पर बनाई गई हैं। ऐसी मूर्तियों में वे द्विभुज हैं और उनका मस्तक मंगलचिह्नों से शोभित नागफणों से अलंकृत है। बलराम का दाहिना हाथ अभयमुद्रा में उठा हुआ है और बाएँ में मदिरा का चषक है। बहुधा मूर्तियों के पीछे की ओर नाग का आभोग दिखलाया गया है। कुषाण काल के मध्य में ही व्यूहमूर्तियों का और अवतारमूर्तियों का भेद समाप्तप्राय हो गया था, परिणामतः बलराम की ऐसी मूर्तियाँ भी बनने लगीं जिनमें नागफणाओं के साथ ही उन्हें हल-मूसल से युक्त दिखलाया जाने लगा। गुप्तकाल में बलराम की मूर्तियों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। उनके द्विभुज और चतुर्भुज दोनों रूप चलते थे। कभी-कभी उनका एक ही कुंडल पहने रहना "बृहत्संहिता" से अनुमोदित था। स्वतंत्र रूप के अतिरिक्त बलराम तीर्थंकर नेमिनाथ के साथ, देवी एकानंशा के साथ, कभी दशावतारों की पंक्ति में दिखलाई पड़ते हैं।
कुषाण और गुप्तकाल की कुछ मूर्तियों में बलराम को सिंहशीर्ष से युक्त हल पकड़े हुए अथवा सिंहकुंडल पहिने हुए दिखलाया गया है। इनका सिंह से सम्बन्ध कदाचित् जैन परंपरा पर आधारित है।
मध्यकाल में पहुँचते-पहुँचते ब्रज क्षेत्र, जहाँ कुषाणकालीन मदिरा पीने वाले द्विभुज बलराम मूर्तियों की परंपरा ही चलती रही, के अतिरिक्त बलराम की प्रतिमा का स्वरूप बहुत कुछ स्थिर हो गया। हल, मूसल तथा मद्यपात्र धारण करनेवाले सर्पफणाओं से सुशोभित बलदेव बहुधा समपद स्थिति में अथवा कभी एक घुटने को किंचित झुकाकर खड़े दिखलाई पड़ते हैं। कभी-कभी रेवती भी साथ में रहती हैं।